KBP Times

स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत का भी रखे ख्याल, कई समस्याओं में फायदेमंद है अजवाइन

ajwain benefits

Ajwain Health Benefits: अजवाइन भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है, लेकिन इसके फायदे सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं हैं. इसकी तेज खुशबू और अलग स्वाद खाने को खास बना देते हैं, वहीं इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं. सही मात्रा में रोजाना इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और कई छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिल सकती है.

पाचन तंत्र को रखे मजबूत
अजवाइन में मौजूद थाइमोल नामक तत्व पेट में पाचक रसों के स्राव को बढ़ाता है. जिससे गैस, अपच और पेट दर्द जैसी परेशानियां कम होती हैं. यह पेट की मांसपेशियों को आराम देकर डाइजेशन को बेहतर बनाती है.
ब्लड प्रेशर संतुलन में सहायक
अजवाइन का नियमित सेवन रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने में मदद कर सकता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है. जिससे दिल की सेहत भी सुधरती है.
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार
यह मसाला शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में सहायक हो सकता है. इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है और रक्त प्रवाह सुचारु रहता है. अजवाइन में ऐसे गुण होते हैं जो बलगम को ढीला कर बाहर निकालने में मदद करते हैं. इसकी चाय पीने से गले की खराश, सर्दी और बंद नाक जैसी समस्याओं में आराम मिल सकता है.

यह भी पढ़ें : ट्रंप की शैली की दुनियाभर में चर्चा, पोप से नाराज होकर धारण किया प्रभु यीशु का भेष

दर्द और सूजन में लाभकारी
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इससे शरीर की लचीलापन और मूवमेंट बेहतर हो सकती है. साथ ही  अजवाइन को रोजमर्रा के भोजन में कई तरीकों से जोड़ा जा सकता है. इसे रातभर भिगोकर उसका पानी पीना, गुनगुने पानी या शहद के साथ लेना, या फिर उबालकर चाय बनाना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा पराठे और पूड़ी में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है.

यह भी देखें : 26 साल बाद भी नहीं मिला मुआवज़ा | Sikar Road ट्रांसपोर्ट नगर में लोगों का फूटा गुस्सा

सेवन करते समय रखें सावधानी
अजवाइन का अत्यधिक उपयोग नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा मात्रा में लेने से एसिडिटी, जलन या पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए और किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहता है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2