KBP Times

जयपुर में फैशन और ब्यूटी का संगम, डिजाइनर्स के कलेक्शन ने रैम्प पर बिखेरा जलवा

Fashion and designer

Fashion : जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 2 सितंबर को आयोजित Makeup Master Class में फैशन और ब्यूटी का खास संगम देखने को मिला। दीक्षा तंवर मेकओवर्स स्टूडियो एंड एकेडमी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभागियों को मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की आधुनिक तकनीकें सिखाई गईं। इस दौरान अमोली बुटीक के डिजाइनर परिधानों की आकर्षक श्रृंखला रैम्प पर उतारी गई, जिसे दर्शकों और फैशन प्रोफेशनल्स ने सराहा।

प्रतिभागियों को सिखाई गईं एडवांस तकनीकें

दीक्षा तंवर मेकओवर्स स्टूडियो एंड एकेडमी की ओर से आयोजित इस मास्टर क्लास में देशभर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, फोटोग्राफी और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी आधुनिक एवं एडवांस तकनीकों के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों को बदलते ट्रेंड और प्रोफेशनल वर्किंग स्टाइल से भी रूबरू कराया गया।

अमोली बुटीक ने पेश किया डिजाइनर कलेक्शन

अमोली बुटीक की डायरेक्टर अंजलि शरण और को-डायरेक्टर गौरी ने बताया कि बुटीक में मौजूदा फैशन ट्रेंड के अनुरूप डिजाइनर कपड़ों की विशेष वैरायटी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक भारतीय परिधानों में मॉडर्न डिजाइन और नए स्टाइल को शामिल किया जा रहा है।

फैशन प्रेमियों ने की कलेक्शन की सराहना

कार्यक्रम के दौरान फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स और प्रतिभागियों ने अमोली बुटीक के कलेक्शन की सराहना की। रैम्प पर पेश की गई डिजाइनर श्रृंखला ने मेकअप मास्टर क्लास में फैशन का अलग रंग जोड़ा और कार्यक्रम को खास बना दिया।

यह भी पढ़ें –Lifestyle : चांदी के ब्रेसलेट से कलाई की बढ़ जाएगी खूबसूरती

यह भी देखें – निकाय चुनाव से पहले BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! वार्ड 13 में दिया कुमारी ने संभाली प्रचार की कमान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

2

2