KBP Times

कितना Stylish रहा ग्रैमी अवार्ड 2026 ? रेड कार्पेट पर एक्सपेरिमेंटल लुक्स

stylish grammy award

Life Style : ग्रैमी 2026 का रेड कार्पेट अप्रत्याशित अवॉर्ड शो हमेशा सरप्राइज़ देता है। 68वें ग्रैमी अवार्ड्स 2026 (1 फरवरी, लॉस एंजिल्स) फैशन के मामले में बेहद बोल्ड और स्टाइलिश रहे, जहाँ रेड कार्पेट पर एक्सपेरिमेंटल लुक्स, शानदार गाउन और सस्पेंडेड साड़ियों का मिश्रण दिखा। सितारों ने अतरंगी फैशन से लेकर ग्रेसफुल लुक्स तक का परफेक्ट डोज दिया, जिसमें चैपल रोआन के विंटेज गाउन और रिकी केज के ट्रेडिशनल अचकन-धोती ने काफी ध्यान खींचा।

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 की मुख्य स्टाइलिश बातें
  • रेड कार्पेट का जलवा: इस साल रेड कार्पेट पर शानदार गाउन, सूट, और सीक्विन्स (sparkles) का दबदबा रहा।
  • अतरंगी और बोल्ड फैशन: मायली साइरस और केशा जैसे कलाकारों ने एक्सपेरिमेंटल लुक अपनाए, जो काफी चर्चा में रहे। हीदी क्लम का न्यूड लेटेक्स लुक भी काफी चर्चा का विषय बना।
  • भारतीय झलक: 3 बार के ग्रैमी विजेता भारतीय संगीतकार रिकी केज ने राजस्थानी कारीगरों के बने आभूषणों के साथ हाथ से कढ़ाई की हुई काली अचकन और पारंपरिक सुनहरी धोती पहनकर भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया।
  • ऐतिहासिक पल: तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता।
  • प्रमुख प्रदर्शन और फैशन: Bad Bunny ने भी अपने स्टाइल के साथ जलवा बिखेरा, जबकि लेडी गागा की उपस्थिति भी खास रही।

पिछले साल काउबॉय कार्टर के लिए अपनी जीत पर बियॉन्से के वायरल हैरान करने वाले रिएक्शन को सभी ने देखा।

लॉस एंजेलिस में 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। इस दौरान केंड्रिक लेमर ने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। वह अब इस श्रेणी में सबसे ज्यादा बार ग्रैमी जीतने वाले रैपर बन गए हैं। वहीं, तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता।

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 को ट्रेवर नोआ ने होस्ट किया। रविवार रात (भारत में सोवार की सुबह) इस म्यूजिकल नाइट में कई दिग्गज कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। लेडी गागा, जस्टिन बीबर, फैरेल विलियम्स और पॉप सेंसेशन सबरीना कारपेंटर ने अपने हिट गानों पर परफॉर्म कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

विनर्स की पूरी लिस्ट-

एल्बम ऑफ द ईयर: बैड बनी- डेबी तिरार मास फोटोस

रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: केंड्रिक लैमर और एसजेडए- लूथर

सॉन्ग ऑफ द ईयर: लेडी गागा- अब्राकाडाब्रा

बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- ओलिविया डीन

बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: लेडी गागा- मेहेम

बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग: दलाई लामा (दलाई लामा ने पहला ग्रैमी जीता)

बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस: सबरीना कारपेंटर- मैनचाइल्ड

बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस: सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे- डिफाइंग ग्रैविटी

बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: एफकेए ट्विग्स- ईयूएसईएक्सयूए

बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग: लेडी गागा- अब्राकाडाब्रा

बेस्ट रॉक एल्बम: लिंकिन पार्क- फ्रॉम जीरो

बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस: यंगब्लड- चेंजेस (लाइव फ्रॉम विला पार्क)

बेस्ट रैप एल्बम: केंड्रिक लैमर- जीएनएक्स

बेस्ट रैप परफॉर्मेंस: डोइची- एंग्जायटी

बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस: केंड्रिक लैमर और एसजेडए- लूथर

बेस्ट आरएंडबी परफॉर्मेंस: केहलानी- आफ्टर आवर्स

बेस्ट आरएंडबी एल्बम: लियोन थॉमस- मट

बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया: गोल्डन फ्रॉम केपॉप डेमन हंटर्स (के-पॉप ने पहली बार जीत दर्ज की)

बेस्ट म्यूजिक फिल्म: स्टीवन स्पीलबर्ग- म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स (ईजीओटी स्टेटस पूरा किया)

बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम: टायलर, द क्रिएटर- डोंट टैप द ग्लास

यह भी पढ़ें : भारतीय रसोई में सरसों के तेल को क्यों माना जाता है बेस्ट, जानिए इससे दिल की सेहत को कैसे होता है फायदा

यह भी देखें : “कहते हैं काम नहीं, क्या करें भूखे मरे..” बीजेपी सरकार पर भड़के मनरेगा मजदूर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2