KBP Times

मस्सों से छुटकारा पाने के कारगर प्राकृतिक उपाय

shareer par masse
Wart : मस्से आपकी खूबसूरती को कम कर देते हैं जिससे हर वो इंसान इससे छुटकारा पाना चाहता है जिसके चेहरे पर या गर्दन पर शरीर के किसी भी हिस्से पर हो। ये एक ऐसी समस्या होती है जिससे आसानी से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल होता है। कई बार ये मस्से इतने खतरनाक साबित होते हैं जो कैंसर का भी कारण बन सकते हैं। इसलिए आवश्यक है की समय रहते इन मस्सों से जल्द से जल्द छुटकारा पाया जाय, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कुछ घरेलू उपाय –

क्या होता है मस्सा ?

मस्सा एक प्रकार के पिगमेंट कोशिकाओं के समूह होते हैं, जो काले-भूरे रंग के होते हैं। अमूमन यह नुकसानदायक नहीं होते, लेकिन समय पर इनका इलाज न कराया जाए तो ये कैंसर का भी रूप ले सकते हैं। कुछ मस्से आनुवांशिक भी होते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं, जो उत्पन्न होकर अपने आप समाप्त हो जाते हैं. मस्से के काटने या फोड़ने पर तकलीफ होने साथ साथ इनके शरीर के अन्य हिस्सों में होने की आशंका बनी रहती है।

मस्से का कारण

मस्से ह्यूमन पैपिलोवाइरस वायरस के कारण उत्पन्न होते हैं जो बहुत संक्रामक होते है और प्रत्यक्ष संपर्क द्वारा फैलता है। आप अपने वार्टस को छूने और उसके बाद शरीर के किसी दूसरे हिस्से को छूने भर से ही खुद को संक्रमित कर सकते हैं। संक्रमित व्यक्ति के तौलिया या निजी उपयोग की दूसरी चीजों के इस्तेमाल करने से यह एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे में पहुंच सकता है। प्रत्येक व्यक्ति का शरीर एचपीवी के खिलाफ अपने इम्यून सिस्टम की मज़बूती के अनुसार प्रतिक्रिया करता है। कुछ लोगों में मस्से की होने की संभावना ज़्यादा होती है जबकि अन्य इस वायरस से सुरक्षित रहते हैं।

मस्से के लक्षण

इसका रंग त्वचा के रंग का, भूरा, गुलाबी या सफेद भी हो सकता है। यह खुरदुरी सतह वाला गुमड़ा सपाट और मुलायम भी हो सकते हैं। मस्से में रक्त वाहिनियों द्वारा खून और पोषक तत्व सप्लाई किये जाते हैं जो काले बिंदुओं सी दिखती हैं।
इनके कटने-छिलने या निकालने की स्थिति में इनमें खारिश और खून बहने की स्थिति हो सकती है।

मस्सों से छुटकारा पाने के उपाय –

एलोवेरा लगाएं
एलोवेरा कई प्रकार के एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होता है, इसके साथ ही इसमें मैलिक एसिड भी पाया जाता है, जो मस्सों से निपटने में मददगार है । इसके लिए आप एलोवेरा पत्ती को बिच से काटकर उसके गुदे को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इससे मस्सा धीरे धीरे सूख जाता है और सपाप्त हो जाता है ।

बेकिंग पाउडर लगाएं
जी हाँ आप बेकिंग पाउडर का उसे मस्से को हटाने के लिए कर सकते है । आपके शरीर में जहां भी जगह मस्सा हो आप उस पर बेकिंग पाउडर और अरंडी के तेल का पेस्ट हल्के हाथों स्व लगाकर एक साफ पट्टी के साथ कवर कर लें । इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें । इस प्रक्रिया को दो-तीन दिनों तक लगातार दोहराएं । लेकिन एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि दृ अगर आपको अपनी त्वचा पर बेकिंग पाउडर से कोई नुकसान पहुंचाता है तो इसे लगाने से बचें ।

केले का छिलका लगाएं
जहाँ केले को लोग बहुत ही प्यार से खाना पसंद करते है और उसके छिलके को फ़ेक देते है । लेकिन केले के छिलका आपके मस्सों को दूर करने में मददगार हो सकता है । इसमें मौजूद एंजाइम त्वचा को ठीक करने में बहुत उपयोगी होते हैं । इसके लिए आपको रोजाना केले के छिलके को मस्से पर हल्के हाथों से रगड़ना है, जब तक मस्सा गायब नहीं हो जाता है ।

प्याज का रस लगाएं
प्याज के रस की मदद से भी आप अपने चेहरेके मस्से को दूर कर सकते हैं । इसके लिए आप लगातर 7 से 14 दिनों तक प्याज के रस को मस्सों पर अच्छे से लगाएं । इसके साथ ही आप प्याज को काटकर मस्सों पर रगड़ सकते हैं । . कुछ ही दिनों में यह मस्से को ठीक कर देगा ।

सेब का सिरका लगाएं
सेब के सिरके में एक प्रकार का उच्च एसिड तत्व पाया जाती है, इसलिए सेब का सिरका मस्से के विकास को रोकने में सहायक होता है । इसके लिए आप एक कपास के टुकड़े को सेब के सिरके में भिगोएं और मस्से के ऊपर रख दें । फिर इसे रात भर एक पट्टी में अच्छे से लपेटकर सो जाएं । इस प्रक्रिया को पांच से सात दिनों तक दोहराएं इससे आपको मस्से से छुटकारा मिल जाएगा ।

लहसुन का पेस्ट लगाएं
लहसुन अपने पोशाक तत्वों के कारण बहुत सी प्रसिद्ध है जिसका उपयोग अनगिनत बीमारियों के उपचार में किया जाता है । लहसुन में कवक , बैक्टीरिया, वायरस और परजीवी की एक विस्तृत श्रृंखला के खिलाफ एलिसिन और इफेक्टिव रोगाणुरोधी तत्व पाए जाते हैं । इसके लिए आप एक लहसुन की फली के साथ कुछ लौंग को अच्छी से पीस लें, अब इस पेस्ट को मस्से वाली जगह पर लगाएं. कुछ ही दिनों में यह मस्से को ठीक कर देगा ।

यह भी पढ़ें : Chemist Strike: देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

यह भी देखें : ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! जयपुर में क्यों खुलीं दवा दुकानें?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2