KBP Times

भरतपुर: पुलिसकर्मियों ने RGHS योजना में किया घोटाला, SP ने 7 को किया सस्पेंड

भरतपुर: पुलिसकर्मियों ने RGHS योजना में किया घोटाला, SP ने 7 को किया सस्पेंड

Rajasthan RGHS: राजस्थान की सरकारी कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही RGHS योजना में घोटालों का सिलसिला थम नहीं रहा है. अब भरतपुर जिले से एक नया मामला सामने आया है जहां पुलिसकर्मियों ने योजना का दुरुपयोग किया. SP दिगंत आनंद ने सख्त कार्रवाई करते हुए सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. इनमें कांस्टेबल महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल शामिल हैं. सस्पेंड कर्मचारी अब IG से मुलाकात करने की तैयारी में हैं ताकि अपनी सफाई दे सकें.

7 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द ने बताया पुलिसकर्मियों ने आरजीएचएस योजना में कुछ पुलिसकर्मियों के द्वारा घोटाला किया गया है जिसके चलते डीजीपी के आदेश के अनुसार 7 पुलिसकर्मियों सस्पेंड किया गया. सस्पेंड पुलिसकर्मियों मे कांस्टेबल, महिला कांस्टेबिल समेत  हैड कांस्टेबिल शामिल है.

पहले भी हुई कार्रवाई, कई दोषी पकड़े गए

इससे पहले भी राज्य में RGHS से जुड़े घोटालों पर शिकंजा कसा गया है. पिछले कुछ दिनों में विभाग ने कई सरकारी कर्मचारियों को दोषी पाकर निलंबित किया. खासतौर पर पिछले सात दिनों में तीन से चार अस्पतालों को पकड़ा गया जो RGHS में शामिल नहीं थे लेकिन फर्जी बोर्ड लगाकर योजना का फायदा उठा रहे थे. इन अस्पतालों ने झूठे दस्तावेज बनाकर सरकारी बिल वसूले जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा.

यह भी पढ़ें-यूक्रेन-रूस युद्ध में बीकानेर के युवक की मौत! पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, परिवार बोला- जबरन सेना में भर्ती किया
कार्रवाई का दौर जारी, सैकड़ों पर तलवार
विभाग की जांच अभी रुकी नहीं है. 473 अन्य कर्मचारियों और आठ एलोपैथिक तथा दो आयुर्वेद डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है. ये घोटाले सरकारी योजना की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. सरकार का कहना है कि ऐसे मामलों में कोई बख्शा नहीं जाएगा ताकि योजना का असली फायदा जरूरतमंदों को मिले.
यह भी देखें -JDA का यह कैसा समस्या समाधान, शिविर में आकर लोग परेशान

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

UPI payment

UPI पेमेंट से MDR पर व्यापारियों में चिंता, कम मार्जिन वाले कारोबार को नुकसान

Kissan Mahapanchayat

ईसरदा बांध परियोजना को लेकर कोडियाई में किसान महापंचायत, खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू सरकार से कहा-हिन्दी भाषा को लेकर सोच में लाएं बदलाव

Akhilesh Yadav Statement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी का वादा, मंदिर भी बनवाएंगे

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

2

2