KBP Times

सुबह आईने में चेहरा फूला हुआ दिखे तो हो सकती है किडनी की समस्या

lever problem

Lever Problem: सुबह सोकर उठते हैं तो क्या कभी आपने अपने आप को आईने के सामने खडे होकर देखा है। अगर नहीं तो अगली सुबह उठकर देखिए। यह आपके स्वास्थ के लिए जानकारी है। कुछ लोगों को सुबह-सुबह आंखों में सूजन आ जाती है, चेहरा फूला हुआ नजर आता है। इसका कारण देर तक जागना, नींद पूरी न होना और सोने की गलत पॉजिशन भी हो सकती है। हालांकि इसे सिर्फ यहीं तक ही सीमित नहीं समझना चाहिए। लंबे समय तक चेहरे पर सूजन आना किडनी (Lever ) की बीमारी का भी इशारा हो सकती है। इस स्थिति को गंभीर स्वास्थ्य समस्या मानकर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

आंखों के आसपास सूजन

वरिष्ठ चिकित्सक के अनुसार कई बार हम किडनी (Lever ) की बीमारी को सिर्फ पेशाब में आ रहे बदलावों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। किडनी फंक्शन में खराबी आने या किडनी की सेहत प्रभावित होने से शरीर के दूसरे अंगों में भी कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। सबसे शुरुआती संकेतों में से एक आंखों के आसपास सूजन हो सकती है, खासकर सुबह के समय। हम इसे पेरिऑर्बिटल पफीनेस कहते हैं, और यह तब हो सकता है जब गुर्दे मूत्र में प्रोटीन का रिसाव शुरू कर देते हैं।

चेहरे और आंखों पर सूजन के कारण

जब किडनी (Lever ) खराब होने लगती हैं तो एक विशेष प्रोटीन जिसे एल्ब्यूमिन प्रोटीन कहा जाता है जो रक्त वाहिकाओं में तरल पदार्थ को बनाए रखने में मदद करता है। जब किडनी की छोटी फिल्टरिंग इकाइयां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, तो एल्ब्यूमिन मूत्र में निकल जाता है। इससे प्रोटीन की कमी होने लगती है और टिशूज में पानी पहुंचने लगता है। अब इस कंडीशन को आपके सोने की मुद्रा और बढ़ा सकती है। जब आप सोते हैं और सीधे लेटते हैं, तो शरीर का तरल पदार्थ सॉफ्ट टिशूज में खासतौर से आंखों के आसपास जमा हो जाता है, लेकिन दिन में बाद में इसमें सुधार होने लगता है। जब आप चलते फिरते हैं तो गुरुत्वाकर्षण तरल पदार्थ को पैरों या पंजों में पहुंचा देता है। इससे चेहरे की सूजन कम लगने लगती है।

इससे और क्या परेशानी हो सकती हैं?

किडनी संबंधी समस्याओं के अलावा नींद की कमी, एलर्जी, डिहाइड्रेशन या नमकीन चीजें सूजन की समस्या को और भी बढ़ा सकती हैं। इसके साथ ही कुछ दूसरे लक्षण जैसे झागदार पेशाब आना, टखने में सूजन, थकान और ब्लड प्रेशर बढ़ना भी खतरनाक है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, हाई ब्लड प्रेशर रहता है या किडनी (Lever ) की बीमारी परिवार में किसी को रही है तो सावधान रहने की जरूरत है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

2

2