KBP Times

ब्रेस्ट कैंसर का प्रतीक रिबन का गुलाबी रंग कैसे बना, यह है असली कहानी

Pink Ribbon the sign of breast cancer

Pink Ribbon: गुलाबी रिबन ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जंग की पहचान बन चुका है. अक्टूबर को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत 1985 में हुई, जबकि गुलाबी रिबन वाला अभियान 1992 में आया. करीब सात साल तक यह महीना बिना किसी साझा प्रतीक के मनाया जाता रहा। इसकी शुरुआत कैलिफोर्निया की चार्लाेट हेली ने की। लेकिन हेली और एक पत्रिका के बीच अभियान का श्रेय लेने को लडाई चली। पत्रिका ने रिबन का रंग बदलकर गुलाबी किया गया। गुलाबी रंग को नरमी, देखभाल और स्त्रीत्व से जोड़ा गया, इसलिए लोग इससे आसानी से जुड़ पाए। कुछ ही सालों में इसने कैंसर जागरूकता को एक पहचान दे दी, जबकि शुरुआत करने वाली हेली का नाम पीछे छूट गया।

हेली के परिवार में था कैंसर

हेली की दादी की मौत 45 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर से हुई थी, और उनकी बहन और बेटी दोनों इस बीमारी से उबर चुकी थीं। उन्होंने इस बीमारी को अपने परिवार में करीब से देखा था। हेली के पीच रंग के रिबन उनके डाइनिंग रूम में हाथ से बनाए जाते थे।

पहला रिबन गुलाबी नहीं, पीच था

हेली का मकसद सिर्फ हमदर्दी जताना नहीं था। वे रिबन के साथ एक कार्ड भी देती थीं, जिसमें लिखा होता था कि रिबन पहनकर हम सांसदों और पूरे अमेरिका को जगा सकते हैं. उनकी शिकायत थी कि कैंसर के बजट का बहुत छोटा हिस्सा रोकथाम पर खर्च होता है। यह चुपचाप सजावट के लिए पहना जाने वाला रिबन नहीं था. यह सरकारों से सवाल पूछने का एक छोटा हथियार था।

जब सेल्फ मैगजीन और एस्टी लॉडर आईं

बात 1992 की है. सेल्फ पत्रिका की प्रधान संपादक एलेक्जेंड्रा पेनी अपने ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह वाले दूसरे विशेषांक की तैयारी कर रही थीं. पिछले साल का अंक एस्टी लॉडर की वरिष्ठ अधिकारी और ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर एवलिन लॉडर की मदद से बना था और बहुत सफल रहा था। इसी बीच एक अखबार के कॉलम में हेली के पीच रिबन का जिक्र हुआ। पेनी ने हेली को फोन कर अपने राष्ट्रीय अभियान में उनका आइडिया इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी, लेकिन हेली ने इसे ‘बहुत ज्यादा कमर्शियल’ बताकर साफ मना कर दिया। हेली एक जमीनी आंदोलन को कंपनियों के हाथ में नहीं देना चाहती थीं।

रिबन का रंग बदला गया

पेनी और लॉडर ने वकीलों से सलाह ली। बाद में रिबन का रंग बदलने का रास्ता निकाला गया और पीच की जगह गुलाबी चुना गया। हेली के अपने शब्दों में, उन्हें बताया गया कि अगर वे रिबन चाहते हैं तो बस रंग बदल दें। इस पर दोनों पक्षों की राय अलग है। हेली का कहना था कि पत्रिका ने उनसे आइडिया छोड़ने को कहा था। पेनी के मुताबिक कंपनी ने निर्माण से जुड़े फैसले खुद लिए और उनका काम अभियान का प्रचार था।

15 लाख रिबन और एक कार्ड

अक्टूबर 1992 में गुलाबी रिबन ने बड़े स्तर पर दस्तक दी. उस साल पतझड़ में एस्टी लॉडर के मेकअप काउंटरों पर 15 लाख रिबन बांटे गए, और हर रिबन के साथ एक लैमिनेटेड कार्ड था जिसमें ब्रेस्ट सेल्फ-एग्जाम का सही तरीका बताया गया था. यानी रिबन के साथ जांच की सीख भी जा रही थी. यही इस अभियान की ताकत बनी।

क्या गुलाबी रंग बिक्री का जरिया बन गया?

पिंक रिबन की सफलता के साथ सवाल भी उठे। इसे अक्सर ‘पिंक-वॉशिंग’ कहा जाता है। मतलब यह कि कंपनियां प्रोडक्ट पर गुलाबी रिबन लगाकर बिक्री बढ़ाती हैं, जबकि रिसर्च या मरीजों को मिलने वाली रकम कम होती है। कुछ कंपनियां ऐसी भी पाई गईं जिन्होंने मुनाफे का हिस्सा दान नहीं किया, या ऐसे उत्पादों पर रिबन लगाया जिनमें कैंसर पैदा करने वाले तत्व थे। ब्रेस्ट कैंसर एक्शन जैसे संगठन ‘थिंक बिफोर यू पिंक’ अभियान चलाकर लोगों को खरीदने से पहले पूछने की सलाह देते हैं कि पैसा कहां जा रहा है।

यह भी पढ़ें –कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

यह भी देखें –“बेटियों पर पाबंदी क्यों?” जयपुर में छात्राओं ने कह दी बड़ी बात।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2