KBP Times

सावधान! गाजर के पिगमेंट से बना घी दिखता है असली, मिलावट पकड़ने में लैब टेस्ट भी फेल

desi ghee and carrots

Ghee: आजकल बाज़ार में नकली देसी घी मिलना आम हो चला है, कई बार नकली घी बनाने वालों की धरपकड सुर्खियों में भी रही है। इसी को देखते हुए हाल ही में आईआईटी ने एक रिसर्च की जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

नकली घी पर आईआईटी (बीएचयू) की रिसर्च

अब मिलावट करने वालों ने बचने के लिए एक नया तरीका ढूंढ निकाला है, जिसका खुलासा हाल ही की एक स्टडी में हुआ। दरअसल, अब घी में मिलावट करने के लिए गाजर के पिगमेंट (बीटा कैरोटीन) जैसी नैचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि मिलावट को पकड़ा न जा सके। यह रिसर्च बड़ा दावा करती है कि अगर घी में मिलावट करने के लिए बीटा कैरोटीन नामक गाजर के पिगमेंट को मिलाया जाए तो लैब टेस्ट में उसके असली यानी शुद्ध घी होने के परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो लैब टेस्ट भी असली और नकली घी पकड़ने में फेल हो रहे हैं।

आईआईटी की रिसर्च के लिए बड़ी चुनौती

एक्स्पर्ट्स का मानना है कि अब घी में मिलावट के लिए केवल वनस्पति, वेजिटेबल ऑयल, पाम ऑयल या सूअर की चर्बी का ही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा, बल्कि उसके और विकल्प तलाशे जा रहे हैं जो लैब टेस्ट तक को फेल कर सकते हैं। इस तरह अब वैज्ञानिकों के सामने भी एक बड़ी चुनौती है अपने टूल्स को एडवांस करने की ताकि मिलावट के फ्रॉड को पकड़ा जा सके।

क्या गाजर के पिगमेंट वाला मिलावटी घी नुकसानदायक है?

मोटे तौर पर तो गाजर का पिगमेंट सेहत के लिए कतई हानिकारक नहीं है लेकिन यह स्टडी घी के शुद्ध होने के गलत परिणाम पर सवाल खड़े करती है। गाजर का पिगमेंट जिसे हम बीटा कैरोटीन कहते हैं, अपनी एक नूट्रिशन वैल्यू रखता है। यह कई तरह के एंटीऑक्सीडैंटस और विटामिन-ए से भी भरपूर होता है। पर अगर घी बनाने का आधार वेजिटेबल ऑयल या हाइड्रोजेनेटेड फैट है तो गाजर के पिगमेंट का काम केवल उसे घी जैसा दिखाना है। सीधा सा मतलब यह है कि जिसे आप घी समझकर खा रहे हैं वो वैसी नूट्रिशन वैल्यू नहीं रखता। ऐसे में सेहत को नुकसान होना तो लाजमी है।

यह भी पढ़ें : युगांडा से राजस्थान पहुंचा इबोला! जयपुर घूमने आई महिला में संक्रमण जैसे लक्षण

यह भी देखें: कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में हल्लाबोल! | NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर में बड़ा प्रदर्शन | CJP

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2