KBP Times

दूध में गुलकंद डालकर पीने से पाचन क्रिया अच्छी, स्किन और नींद ना आने की परेशानी से मिलेगा छुटकारा

Dhoodh mix Gulkand for good health

Doodh : हमारे शरीर के लिए दूध और गुलकंद का कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद होता है। यह एक प्राकृतिक नैचुरल नुस्खा है, जो शरीर की पाचन क्रिया को दुरुस्त करने से लेकर स्किन पर होने वाली परेशानियों को दूर कर सकता है। इसके अलावा गुलकंद और दूध का मिश्रण नींद ना आने की शिकायत भी दूर करता है। रात में सोने से पहले अगर आप दूध और गुलकंद के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे काफी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

एसिडिटी की परेशानी से राहत

दूध में गुलकंद और दूध मिलाकर पीने से एसिडिटी और पेट फूलने की परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह सीने में होने वाली जलन को शांत करता है। साथ ही हाइपरएसिडिटी, पेट में जलन जैसी दिक्कतों को दूर कर सकता है। दरअसल, दूध के साथ गुलकंद एक प्राकृतिक ठंडक देने वाले के रूप में काम करता है। गुलाब की पंखुड़ियां शरीर की गर्मी को संतुलित करने और एसिड रिफ्लक्स से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है

पाचन तंत्र में करे सुधार

गुलकंद एक हल्के पाचन टॉनिक और नैचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करता है। यह पेट साफ होने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। ऐसे में अगर आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, तो गुलकंद और दूध का मिश्रण आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इससे कब्ज और पेट दर्द की परेशाानी को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

स्किन की परेशानी को करे कम

कमजोर पाचन और शरीर की गर्मी मुंहासे और बेजान स्किन का कारण बनती हैं। ऐसी स्थिति में गुलकंद और दूध का मिश्रण आपके लिए बेस्ट हो सकता है। गुलकंद शरीर को अंदर से ठंडक देती है, जिससे खून साफ होता है। इससे आपकी स्किन पर प्राकृतिक चमक आती है। साथ ही स्किन पर होने वाली परेशानियां भी कम हो सकती हैं

गहरी और सुकून भरी नींद को दे बढ़ावा

गुलकंद में मौजूद गुलाब का सत्व तंत्रिका तंत्र को आराम देता है, जो तनाव को कम करने में प्रभावी माना दाता है। वहीं, गर्म दूध के साथ लेने पर यह रात को सोने से पहले मन को शांत करने वाली दवा की तरह काम करता है। ऐसे में अगर आप अनिद्रा की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

यह भी पढ़ें : तुलसी का पानी सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, ऐसे करें सेवन

शरीर को दे एनर्जी

आम रिफाइंड चीनी शरीर की एनर्जी को नष्ट कर देती है। लेकिन गुलाब से तैयार गुलकंद मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हुए शरीर की ऊर्जा वापस लाने में प्रभावी हो सकता है। इसमें प्राकृतिक ग्लूकोज भरपूर रूप से होते हैं, जिसे शरीर आसानी से सोख लेता है।

गुलकंद और दूध पीने का सही समय क्या है?

गुलकंद और दूध का सेवन आप किसी भी समय तक सकते हैं। हालांकि, अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो सोने से पहले इसका सेवन करें। इससे आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी। साथ ही शरीर को रिलैक्स फील हो सकता है।

यह भी देखें : पिंक सिटी शर्मसार! 3 बड़ी वारदातों से दहला जयपुर, सांसद मंजू शर्मा के बयान पर मचा बवाल | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

Ukrain attack

यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से किया हमला, क्रूज मिसाइलें भी दागीं

Health Sub Centre

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जनता को समर्पित

Motivator/educator

प्रबोधकों की मांग पूरी नहीं होने पर संघ ने लिया आंदोलन करने का निर्णय

Ganesh and chandrama

धर्म गाथा-जब चंद्रमा ने गणेश जी के श्राप से खोया अपना दिव्य तेज

2

2