KBP Times

Breast Cancer पर नई स्टडी में खुलासा, सप्ताह में सिर्फ दो घंटे खेलो कूदो और खतरा कम !

Breast Cancer

Important Health News : Breast Cancer पर लगातार नए शोध हो रहे हैं। अब नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि सप्ताह में सिर्फ घंटे की फिजिकल एक्टिविटी से इसका खतरा कम हो सकता है। आप यूं समझिए कि किशोरावस्था में अपनाई गई एक छोटी सी आदत भविष्य में Breast Cancer जैसी गंभीर बीमारी से बचाव कर सकती है? जी हां, जो किशोरियां खेल-कूद और व्यायाम में सक्रिय रहती हैं, वे अनजाने में ही खुद को ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से सुरक्षित कर रही हैं। यह खबर हर माता-पिता और किशोरी के लिए जानना बेहद जरूरी है।

क्या कहता है नया अध्ययन?

अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उनके अनुसार, मनोरंजक व्यायाम केवल शरीर को फिट ही नहीं रखता, बल्कि यह किशोर लड़कियों में ब्रेस्ट टिश्यूज की संरचना और तनाव के बायोमार्कर्स पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।

हफ्ते में 2 घंटे की एक्सरसाइज है बेहद असरदार

इस अध्ययन के निष्कर्ष काफी स्पष्ट हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लड़कियों ने पिछले सप्ताह के दौरान कम से कम दो घंटे मनोरंजक शारीरिक गतिविधियों में भाग लिया, उनमें सकारात्मक बदलाव देखे गए

स्तन ऊतकों में पानी की कमी
व्यायाम करने वाली लड़कियों के स्तन ऊतकों में पानी की मात्रा का प्रतिशत कम पाया गया।
कम स्तन घनत्वः पानी की कम मात्रा कम स्तन घनत्व का संकेत है, जो कैंसर के जोखिम को कम करता है।
तनाव में कमीः इन लड़कियों के यूरिनरी बायोमार्कर्स में तनाव का स्तर कम पाया गया।
यह महत्वपूर्ण निष्कर्ष प्रसिद्ध जर्नल Breast Cancer रिसर्च में प्रकाशित किया गया है।

यह भी पढ़ें : किडनी की बीमारियां ही नहीं दर्जनों रोग का काल हैं खजूर के पत्ते

क्या है विशेषज्ञों की राय?

कोलंबिया मेलमैन स्कूल की सहायक प्रोफेसर रेबेका केहम ने इस शोध की गंभीरता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के दौर में युवतियों में Breast Cancer के मामले बढ़ रहे हैं, जबकि किशोरियों में शारीरिक गतिविधियों का स्तर गिरता जा रहा है। ऐसे में यह शोध अत्यंत महत्वपूर्ण और तात्कालिक है।

इस अध्ययन की एक खास बात यह है कि व्यायाम से होने वाले ये फायदे शरीर की चर्बी स्वतंत्र हैं। इसका अर्थ है कि व्यायाम सीधे तौर पर स्तन ऊतकों की संरचना को प्रभावित करता है।

यह अध्ययन उन पुराने शोधों का भी समर्थन करता है जिनमें कहा गया था कि उच्च स्तर की शारीरिक गतिविधि मैमोग्राफिक स्तन घनत्व को कम करती है। चिकित्सकीय रूप से, कम स्तन घनत्व होना Breast Cancer के जोखिम को कम करने का एक प्रमुख संकेतक माना जाता

यह भी देखें : SIR की तारीख बढ़ने से राजस्थान में फिर जिंदा हुआ फोन टैपिंग का जिन्न!

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

2

2