KBP Times

सरकारी Blood Banks में 50% ब्लड देने पर ही रक्तदान शिविर की मिलेगी मंजूरी

Blood Donation Camp

Blood : राजस्थान के मेडिकल एंव स्वास्थ्य विभाग ने एक बडा फैसला लिया है जिसके अंतर्गत प्रदेश भर के डोनेशन कैंप से जमा होने वाले ब्लड का 50 फीसदी हिस्सा अब सरकारी ब्लड बैंकों में जाएगा। सामाजिक कार्यक्रम, राजनेताओं के जन्मदिन, जयंती या अन्य तिथियों पर आयोजित कार्यक्रम में लगने वाले ब्लड डोनेशन कैंप के लिए सरकार तभी मंजूरी देगी, जब डोनेट हुआ आधा ब्लड सरकारी हॉस्पिटलों में संचालित ब्लड बैंकों में जाएगा। प्रसूताओं को फ्री और बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड उपलब्ध करवाने के फैसले के बाद सरकार ने ये ​नियम लागू किया है।

ब्लड की कमी होने की आशंका

बता दें कि ब्लड बैंकों में बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड प्रसूताओं को देने के निर्णय के बाद ब्लड की कमी होने की आशंका जताई जा रही थी। आदेश लागू होने के बाद SMS मेडिकल कॉलेज जयपुर के ब्लड बैंक और इम्यूनोहेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष ने सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है।

SMS मेडिकल कॉलेज में 1.5 लाख यूनिट की जरूरत

SMS मेडिकल कॉलेज से जुड़े सरकारी हॉस्पिटलों में बने ब्लड बैंकों में हर साल करीब 1.5 लाख यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है। वहीं, डोनेशन कैंप कम लगने और कम ब्लड डोनेट होने से पहले ही ब्लड की कमी रहती है। सरकार ने अब प्रसूताओं के लिए बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड देने के आदेश दे दिए। इससे जनाना, महिला चिकित्सालय में मौजूद बैंकों में ब्लड की कमी होना लाजमी था।

यह भी पढ़ें –शरीर में बनने वाली गांठ सामान्य नहीं समझें, ये हो सकता है साइलेंट कैंसर

यह भी देखें –पुरानी भर्तियों में 1 साल वेटेज की मांग! शहीद स्मारक पर 20 हजार युवाओं का प्रदर्शन | Rajasthan News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

Amarnath yatra stop by heavy rain

भारी बारिश से अमरनाथ और केदारनाथ यात्रा रोकी, 28 अगस्त को होगा समापन

Commonwealth Games Indian Player

Commonwealth Games; भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन, अब 6 गोल्ड सहित कुल 24 मेडल जीते

Changes in Systems of Banking, Railway and Gas

आज से गैस, रेलवे और बैंकिंग सिस्टम में बदलाव से आम आदमी को मिलेंगी कई सुविधाएं

America-Israel attack on iran

ईरान के ऊर्जा स्रोतों पर अमेरिका और इस्राइल कर सकते हैं हमला, ईरान बोला – जवाब दिया जाएगा

Terrorist Attack

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आंतकियों ने दो मजदूरों को मारी गोली, सेना ने इलाके को घेरा, तलाश जारी

force entry in spain

स्पेन के स्यूटा में हजारों लोग जबरन घुसे, 34 की मौत, स्पेन सरकार ने सुरक्षा बढ़ाई

2

2