KBP Times

AI चैटबॉट से भूलकर भी मेडीकल सलाह ना लें, 50 % एडवाइज होती हैं गलत

AI Technology and health

AI Chatbots : का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. लोग छुट्टी के बहाने से लेकर बीमारियों के इलाज तक इन चैटबॉट्स से पूछ रहे हैं। आम तौर पर सामान्य जानकारी के लिए ये चैटबॉट्स ठीक हैं, लेकिन अगर इनसे मेडिकल सलाह ले रहे हैं तो सावधान हो जाएं। एक ताजा स्टडी में पता चला है कि मेडिकल सलाह के लिए ये चैटबॉट ठीक नहीं हैं और इनके आधे जवाब गलत या मिसलीडिंग होते हैं. यूजर्स को गलत सलाह दे सकते हैं. स्टडी ने इस उभरती हुए टेक्नोलॉजी के खतरे को लेकर लोगों को आगाह किया है.

मेडिकल सलाह पर न करें भरोसा

इस स्टडी में अमेरिका, कनाडा और यूके के रिसर्चर ने पांच पॉपुलर AI चैटबॉट- चैटजीपीटी, जेमिनी, मेटा एआई, ग्रोक और डीपसीक से 5 अलग-अलग कैटेगरी में 10-10 सवाल पूछे. इनके कुल रिस्पॉन्स में से 50 प्रतिशत प्रॉब्लमैटिक थे, जबकि 20 प्रतिशत हाइली प्रॉब्लमैटिक पाए गए. यानी ये रिस्पॉन्स ऐसे थे, जिन पर लोग भरोसा नहीं कर सकते. स्टडी में सामने आया कि इन चैटबॉट्स ने क्लोज-एंडेड प्रॉम्प्ट और वैक्सीन और कैंसर से जुड़े सवालों के जवाब अपेक्षाकृत ठीक दिए, जबकि ओपन-एंडेड सवालों और स्टेम सेल और न्यूट्रिशन्स से जुड़े सवालों के जवाब काफी खराब थे.

रेफरेंस लिस्ट की भी दिखी कमी

रिसर्चर ने पाया कि AI चैटबॉट्स ने पूरे कॉन्फिडेंस और निश्चितता के साथ सवालों के जवाब दिए, लेकिन किसी भी चैटबॉट ने अपने रिस्पॉन्स में पूरी और सटीक रेफरेंस लिस्ट नहीं दी. वहीं केवल मेटा एआई ने दो सवालों के जवाब देने से इनकार किया, जबकि बाकी सारे चैटबॉट्स ने सारे सवालों के जवाब दिए. स्टडी में सामने आए रिजल्ट इसलिए भी चिंताजनक हैं क्योंकि लोग लगातार मेडिकल सलाह के लिए भी इन चैटबॉट्स का यूज कर रहे हैं, जबकि इन्हें ऐसी सलाह देने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है और न ही इनके पास किसी बीमारी का पता लगाने की एबिलिटी है.

यह भी पढ़ें : कैसे बनाएं AI से वायरल Dancing Baby वीडियो ?

हेल्थ टूल्स शामिल कर रही हैं कंपनियां

AI चैटबॉट्स की बढ़ती पॉपुलैरिटी ने इन्हें लोगों के लिए मेडिकल एडवाइस का भी ठिकाना बना दिया है. OpenAI ने बताया था कि हर हफ्ते 20 करोड़ से अधिक लोग ChatGPT से हेल्थ और वेलनेस से जुड़े सवाल पूछते हैं. इसे देखते हुए कंपनी ने जनवरी में ChatGPT में हेल्थ टूल शामिल किया था. इसके बाद एंथ्रोपिक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां भी अपने चैटबॉट्स में ऐसे टूल्स शामिल कर चुकी हैं.

यह भी देखें : Jaipur: रैगर समाज ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, भामाशाह राजेंद्र केडिया रहे मुख्य अतिथि

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2