KBP Times

‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ की दुनिया में उतरे रोहित शर्मा, वेक्ना के खिलाफ सजी ‘हिटमैन 11’ की टीम

नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। फैंस बेसब्री से इसके आखिरी सीजन यानी सीजन 5 के वॉल्यूम 2 का इंतजार कर रहे हैं, जो 26 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। इसी बीच नेटफ्लिक्स ने एक मजेदार और क्रिएटिव वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में रोहित शर्मा बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देते हैं। वह एक ड्रेसिंग रूम में एंट्री लेते हैं, जहां कुछ लोग मस्ती करते और रील्स बनाते दिखते हैं। तभी रोहित अपने मशहूर डायलॉग स्टाइल में सबको टोकते हुए कहते हैं कि फिनाले आ रहा है और अब पूरी जिंदगी का मैच होने वाला है।

‘गार्डन में घूमने आए हो क्या?’

वीडियो में रोहित शर्मा मजाकिया लेकिन गंभीर अंदाज में कहते हैं कि सामने वाली टीम माइंड गेम खेलेगी और सिर्फ हेल्मेट या पैड से कुछ नहीं होने वाला। जैसे ही वह ये बातें कहते हैं, कमरे की लाइट्स फ्लिकर करने लगती हैं, जो ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के डरावने माहौल की याद दिला देती हैं।

इसके बाद रोहित अपनी टीम को बताते हैं कि फिनाले के लिए उनका पूरा किट एक एक्सपर्ट ने डिजाइन किया है। जब एक खिलाड़ी पूछता है कि क्या वो स्मिथ हैं, तो रोहित जवाब देते हैं – नहीं, हैरिंग्टन। इसके बाद सभी खिलाड़ी ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के किरदारों की तरह ड्रेस में नजर आने लगते हैं।

वेक्ना के खिलाफ तैयार ‘हिटमैन 11’

वीडियो में रोहित शर्मा बताते हैं कि असली मुकाबला किससे होने वाला है। वह कहते हैं कि सामने वही दुश्मन आएगा, जो लोगों को हवा में उड़ा देता है – वेक्ना। इसके बाद वह पूरी टीम के साथ जोश में कहते हैं, “गेट रेडी बॉयज, अपसाइड डाउन को सीधा करने का टाइम आ गया है।”

इस पूरे वीडियो की खास बात यह है कि रोहित शर्मा ने सीजन 5 के एक आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया है, जहां किरदार विल को उसकी शक्तियां मिलती हैं। रोहित का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

कब रिलीज होगा अगला वॉल्यूम?

‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के आखिरी सीजन का वॉल्यूम 2
26 दिसंबर 2025, सुबह 6:30 बजे रिलीज किया जाएगा।

नेटफ्लिक्स का यह वीडियो क्रिकेट और वेब सीरीज के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है, जिसमें रोहित शर्मा का मजेदार अंदाज और ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ की दुनिया का जबरदस्त मेल देखने को मिल रहा है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

UPI payment

UPI पेमेंट से MDR पर व्यापारियों में चिंता, कम मार्जिन वाले कारोबार को नुकसान

Kissan Mahapanchayat

ईसरदा बांध परियोजना को लेकर कोडियाई में किसान महापंचायत, खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू सरकार से कहा-हिन्दी भाषा को लेकर सोच में लाएं बदलाव

Akhilesh Yadav Statement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी का वादा, मंदिर भी बनवाएंगे

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

2

2