KBP Times

नेशनल फिल्म अवॉर्ड: कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर, यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार

National Film Awards Ceremony

National Film Award Ceremony : गुजरात के केवडिया में 72वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हो रहा है। पहली बार नई दिल्ली के विज्ञान भवन की बजाय ये सेरेमनी गुजरात में आयोजित किया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू गुजरात पहुंच चुकी हैं। हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रपति नेशनल अवॉर्ड विजेताओं को अवॉर्ड और सम्मान देंगी।

कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड

कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुग’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है, जिसके लिए वह गुजरात पहुंच चुके हैं। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिलेगा, जबकि बेस्ट हिंदी फिल्म ‘श्रीकांत’ और बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘आर्टिकल 370’ को दिया जाएगा। विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को चुकी है। अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, साउथ स्टार ममूटी और रणदीप हुड्डा समेत कई सेलेब्स गुजरात पहुंचे हैं।

मेहमानों को परोसे जाएंगे गुजराती व्यंजन

नेशनल फिल्म अवॉर्ड के इतिहास में पहली बार गुजरात में हो रही इस सेरेमनी में मेहमानों को गुजराती व्यंजन परोसे जाएंगे। मेन्यू में ढोकला, पात्रा, उंधियू और पारंपरिक कढ़ी-खिचड़ी जैसी स्वादिष्ट गुजराती व्यंजन शामिल हैं।

कैसा होगा नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी का शेड्यूल

नेशनल फिल्म अवार्ड सेरेमनी में सेलेब्स रेड कार्पेट पर मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में करीब 75 मिनट के मुख्य प्रोटोकॉल सेशन के दौरान विभिन्न कैटेगरी के विजेताओं को अवॉर्ड और सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे। शाम 4 से 5.15 बजे के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ मुख्य समारोह की शुरुआत होगी। इसके बाद फीचर फिल्म, नॉन-फीचर फिल्म के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री सहित विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड दिए जाएंगे। शाम 5.15 से 6 बजे के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों को संबोधित करेंगी। इसके बाद सभी अवॉर्ड विजेताओं के साथ आधिकारिक ग्रुप फोटोग्राफी की जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार मुख्य समारोह खत्म होने के बाद शाम 6.30 बजे के बाद मेहमानों के लिए नर्मदा नदी के किनारे विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके अलावा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में खास थीम आधारित लेजर और लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें –गुजरात में नेशनल फिल्म अवॉर्ड, तैयारियां जोरो पर, AC जर्मन डोम बने, लेजर शो मेहमानों को गुजराती खाना

यह भी देखें –जयपुर की सड़क बनी हादसे का गड्ढा! टैंकर फंसा, चालक घायल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2