Komal Rani – Govinda :गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बार फिर लोगों में सवाल और चर्चाएं शुरु हो गई है। इस बार गोविंदा और उनकी गर्लफ्रेंड के एक साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने जाने पर सोशल मीडिया पर हलचल मची है। एक तरफ पत्नी सुनीता आहूजा अपने रिश्ते, प्यार और सेल्फ रिस्पेक्ट पर खुलकर बात कर रही हैं, दूसरी तरफ गोविंदा अपनी फिल्म की को-स्टार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते नजर आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसा बवाल मचा कि लोगों की नजरें एक चीज पर अटक गईं- कोमल की मांग का सिंदूर।
सुनीता पहले ही कर चुकी थीं बप्पा के दर्शन
22 सितंबर को गोविंदा मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. खास बात यह रही कि उनके साथ पत्नी सुनीता नहीं, बल्कि उनकी ‘रूपा’ को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार थीं. दोनों ने साथ में बप्पा के दर्शन किए और गोविंदा ने अंतिम आरती में भी हिस्सा लिया।
सुनीता अकेले ही दर्शन करने पहुंची
मामला इसलिए भी ज्यादा चर्चा में आ गया क्योंकि सुनीता उसी दिन इससे कुछ घंटे पहले अकेले लालबागचा राजा के दर्शन कर चुकी थीं. एक ही दिन, एक ही जगह लेकिन दोनों की एंट्री अलग-अलग! बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई- आखिर गोविंदा के साथ सुनीता क्यों नहीं थीं? और कोमल रानी के साथ उनका ये गणपति दर्शन क्या इशारा कर रहा है?
कैमरे में दिखा ‘सिंदूर वाला’ सीन
गोविंदा और कोमल के वीडियो सामने आने के बाद कुछ तस्वीरें और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. इनमें कोमल की मांग में सिंदूर जैसा नजर आया और देखते ही देखते लोगों ने इसे उनकी सीक्रेट शादी से जोड़ना शुरू कर दिया. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो सवाल तक उठा दिया कि क्या गोविंदा और कोमल ने गुपचुप शादी कर ली?
सुनीता का बयान चर्चा में
गोविंदा और कोमल की साथ में लालबागचा राजा पहुंचने की खबरों के बीच सुनीता आहूजा का एक बयान भी चर्चा में है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ‘इंसान धोखा देते हैं. जानवर नहीं.’ उनके इस बयान को गोविंदा के कोमल के साथ मंदिर पहुंचने से जोड़कर देखा जा रहा है.
‘मुझे गोविंदा से शादी का कोई अफसोस नहीं’
इस पूरे विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपनी करीब चार दशक पुरानी शादी को लेकर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का कोई अफसोस नहीं है. सुनीता ने याद किया कि जब उन्होंने गोविंदा से शादी का फैसला लिया था, तब उनके परिवार की तरफ से भी आपत्ति थी. यहां तक कि उनके पिता शादी में शामिल नहीं हुए थे. लेकिन सुनीता का कहना है कि वह गोविंदा से बेहद प्यार करती थीं और शादी करने के अपने फैसले पर अडिग थीं
सुनीता ने यह भी कहा कि उन्होंने गोविंदा को उस दौर में प्यार किया था, जब उनके पास आज जैसी शोहरत और पैसा नहीं था. उनके मुताबिक, उनका प्यार गोविंदा की कामयाबी देखकर नहीं हुआ था.
‘मैंने उसे तब प्यार किया जब उसके पास कुछ नहीं था’
सुनीता ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वह गोविंदा से मिली थीं, तब वह बहुत अच्छे और ईमानदार इंसान थे. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस शादी को लेकर कोई पछतावा नहीं है. लेकिन इसी बातचीत में सुनीता ने अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को भी बेहद अहम बताया। उनका कहना था कि वह आसानी से किसी को माफ नहीं करतीं. वह किसी को एक-दो नहीं, बल्कि कई मौके दे सकती हैं, लेकिन एक सीमा के बाद उनके लिए आत्मसम्मान सबसे ऊपर है. सुनीता ने यह भी कहा कि अगर कोई पुरुष किसी महिला के प्यार की कद्र नहीं करता तो उसे उसकी जिंदगी से बाहर हो जाना चाहिए।
‘वह अपनी जिंदगी जी रहे हैं, मैं अपनी’
सुनीता ने अपने रिश्ते की मौजूदा स्थिति पर भी काफी कुछ कहा. उनका कहना था कि अब दोनों एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां गोविंदा अपनी जिंदगी जी रहे हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी जीना शुरू कर दिया है
यह भी पढ़ें –नेशनल फिल्म अवॉर्ड: कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर, यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार
यह भी देखें – KBP Times का एक साल बेमिसाल | 1st Anniversary | जयपुर से देश-दुनिया तक खबरों का सफर



