KBP Times

रणवीर सिंह की फिल्म ने ‘छावा’ को पछाड़ा, बनी साल की टॉप हिंदी ब्लॉकबस्टर, अब निशाने पर ‘कांतारा चैप्टर 1’

धुरंधर ने 17वें दिन वर्ल्डवाइड छावा के उड़ा दिए परखच्चे

Dhurandhar BO Day 17 Worldwide:रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ रिलीज के 17वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाए हुए है। इस स्पाई थ्रिलर ने न सिर्फ भारत में धमाका किया, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।5 दिसंबर को रिलीज हुई आदित्य धर की यह फिल्म शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीतती चली गई। बड़े बजट की इस एक्शन थ्रिलर ने कुछ ही हफ्तों में हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है। अब इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 17 दिनों में फिल्म ने 845 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।

‘धुरंधर’ ने पार किया 800 करोड़ का ग्लोबल आंकड़ा

फिल्म की रफ्तार अभी भी शानदार बनी हुई है। 845 करोड़ के साथ यह ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के लाइफटाइम कलेक्शन (852.27 करोड़) से महज कुछ करोड़ दूर रह गई है। जल्द ही यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन सकती है।भारत में तीसरे शनिवार को फिल्म ने 34.25 करोड़ और रविवार को 38.5 करोड़ रुपये कमाए, जिससे नेट कलेक्शन 555.75 करोड़ हो गया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने हॉलीवुड की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

‘छावा’ को पछाड़कर नया रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ ने विक्की कौशल की ‘छावा’ (807.91 करोड़ लाइफटाइम वर्ल्डवाइड) को भी धूल चटा दी है। वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई पीरियड ड्रामा ‘छावा’ अब पीछे रह गई है।

1000 करोड़ क्लब की दहलीज पर
रविवार को फिल्म ने 5,332 शोज में 61.89% ऑक्यूपेंसी हासिल की, जो इसकी लोकप्रियता का बड़ा सबूत है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा रफ्तार से यह हफ्ते भर में 900 करोड़ पार कर लेगी और नए साल से पहले 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।
रणवीर सिंह के 15 साल के करियर में यह उनकी पहली 1000 करोड़ वाली फिल्म होगी। इससे पहले ‘बाजीराव मस्तानी’ ने 357 करोड़ और ‘पद्मावत’ ने 585 करोड़ का बिजनेस किया था। ‘धुरंधर’ ने साबित कर दिया है कि रणवीर बॉक्स ऑफिस का असली धुरंधर हैं!
यह भी देखें: छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला | सरकार पर भड़के याचिकाकर्ता नीरज खीचड़

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव