KBP Times

SDM-DSP सहित 150 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू, आखिरी तारीख 9 फरवरी 2026 तय

Madhya Pradesh Service Commission

MPSC : राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया है। आयोग ने जानकारी दी है कि आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। MPSC के मुताबिक, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2026 तय की गई है। जो अभ्यर्थी इस तय समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 10 फरवरी से 16 फरवरी 2026 के बीच विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।

Notification 2026: जान लें  डिटेल्स

MPSC राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीख पहले ही घोषित कर दी गई हैं। आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक चलेगी, जबकि लेट फीस के साथ आवेदन 10 फरवरी से 16 फरवरी तक किए जा सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 16 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए आयोग द्वारा निर्धारित अतिरिक्त पात्रताओं को पूरा करना भी अनिवार्य होगा। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। सहायक वन संरक्षक और गैर-वर्दीधारी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि वन क्षेत्रपाल और वर्दीधारी पदों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : SSC Exam Calendar 2026 जारी, लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर

MPPSC की यह प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से शाम 4 बजकर 15 मिनट तक चलेगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।

यह भी देखें : जयपुर में डंपर के बाद ऑडी बनी ‘यमराज’, 16 लोगों को रौंदती चली गई कार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2