KBP Times

SSC Exam Calendar 2026 जारी, लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर

SSC Exam Calendar 2026

SSC Exam Calendar 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानि (SSC) ने साल 2026 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था, क्योंकि इसी के आधार पर उम्मीदवार अपनी पढ़ाई और तैयारी की प्लानिंग करते हैं। SSC देश की सबसे बड़ी भर्ती एजेंसियों में से एक है, जिसके जरिए हर साल हजारों युवाओं को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी मिलती है। नए कैलेंडर में पूरे साल होने वाली परीक्षाओं की संभावित तारीखें दी गई हैं।

2026 में होंगी 12 बड़ी SSC परीक्षाएं

SSC Exam Calendar 2026 के मुताबिक, कुल 12 बड़ी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के जरिए 80 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने की संभावना है। खास बात ये है कि इन भर्तियों में 10वीं पास,12वीं पास और ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवारों तीनों के लिए मौके होंगे। यानी पढ़ाई चाहे जितनी भी हो, सरकारी नौकरी का रास्ता खुला रहेगा।

मार्च से शुरू हो सकता है परीक्षा का सिलसिला

कैलेंडर के अनुसार, SSC की परीक्षाओं की शुरुआत मार्च 2026 से हो सकती है। इस दौरान सबसे पहले डिपार्टमेंटल एग्जाम से जुड़े नोटिफिकेशन आने की संभावना है। इनमें JSA, LDC, SSA, UDC और ASO जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। ये परीक्षाएं उन कर्मचारियों के लिए होती हैं जो प्रमोशन या विभाग बदलने के लिए परीक्षा देते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे बाकी बड़ी भर्तियों की परीक्षाएं शुरू होंगी।

SSC CGL 2026 कब हो सकती है?

ग्रेजुएट उम्मीदवारों की सबसे पसंदीदा और चर्चित परीक्षा SSC CGL 2026 मई से जून के बीच आयोजित की जा सकती है। इस परीक्षा के जरिए आयकर विभाग, सीबीआई, मंत्रालयों, ऑडिट विभाग और अन्य बड़े सरकारी दफ्तरों में अफसर स्तर की नियुक्तियां होती हैं। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में बैठते हैं, इसलिए इसकी तैयारी भी काफी कड़ी मानी जाती है।

10वीं-12वीं पास के लिए MTS और हवलदार परीक्षा

जो उम्मीदवार 10वीं या 12वीं पास हैं, उनके लिए SSC MTS और हवलदार परीक्षा सबसे बड़ा मौका होती है। कैलेंडर के मुताबिक, यह परीक्षा सितंबर से नवंबर 2026 के बीच हो सकती है। MTS परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के दफ्तरों में मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती की जाती है। कम पढ़ाई में सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

तारीखों में बदलाव संभव, सतर्क रहें उम्मीदवार

SSC ने साफ तौर पर कहा है कि कैलेंडर में दी गई सभी तारीखें संभावित हैं। किसी तकनीकी या प्रशासनिक कारण से इनमें बदलाव भी हो सकता है।इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ कैलेंडर के भरोसे न रहें, बल्कि समय-समय पर SSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

SSC परीक्षाओं के लिए आवेदन कैसे करें?

SSC की सभी परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। उम्मीदवारों को स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। यहीं से नोटिफिकेशन, आवेदन लिंक, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारी मिलती है। आवेदन करते समय अपनी निजी जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेज ध्यान से भरें, क्योंकि छोटी-सी गलती भी बाद में परेशानी खड़ी कर सकती है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2