KBP Times

टंकी पर चढ़े तीन छात्रों का अनशन, एक छात्र का ICU में सत्याग्रह जारी

Students Protest

Students Protest: जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के तीन (दो छात्र नेता और एक छात्रा) छात्रों ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आमरण अनशन शुरू कर दिया। इनमें राजस्थान यूनिवर्सिटी के NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, उपाध्यक्ष कोशेन खान और मेंबर वियोना जाट शामिल हैं। तीनों जंतर-मंतर (दिल्ली) पर हुए युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और राजस्थान के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग कर रहे हैं।

टोंक रोड जाम करेंगे

गुरुवार से टोंक फाटक पुलिया के पास टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के युवाओं के साथ मिलकर टोंक रोड जाम करेंगे। इधर, छात्रसंघ चुनाव बहाली और राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ का सत्याग्रह शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी है। पुलिस ने गुरुवार को उन्हें यूनिवर्सिटी से हटाकर एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। उन्होंने हॉस्पिटल से संदेश जारी कर कहा कि सरकार और प्रशासन उन्हें अनशन स्थल से हटाकर आईसीयू तक ले आए हैं, लेकिन उनका संकल्प नहीं टूटेगा।

अजमेर कांग्रेस का राज्य सरकार पर हमला

इस घटनाक्रम को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल और प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति है कि अपने लोकतांत्रिक अधिकार की मांग कर रहे छात्रों की आवाज़ सुनने के बजाय सरकार पूरी तरह मौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार को न युवाओं के भविष्य की चिंता है और न ही उनकी जान की। यदि छात्र अपनी मांग मनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ने और आमरण अनशन की चेतावनी देने को मजबूर हैं, तो यह सरकार की संवेदनहीनता और विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश का युवा आज अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए सड़कों और पानी की टंकियों पर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार सत्ता बचाने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और लोकतांत्रिक भागीदारी देने के बजाय उनकी आवाज़ दबाई जा रही है।

युवा सड़क पर उतरेंगे, पूरे प्रदेश में फैलाएंगे आंदोलन

छात्र नेता विजयपाल ने कहा- हम अपने लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोई सकारात्मक घोषणा नहीं हुई तो युवा शक्ति सड़क पर उतरकर टोंक रोड जाम करेगी। आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें –CAT-2026 परीक्षा 29 नवंबर को, 3 अगस्त तक करें आवेदन, जानें जरुरी जानकारी

यह भी देखें –पुरानी भर्तियों में 1 साल वेटेज की मांग! शहीद स्मारक पर 20 हजार युवाओं का प्रदर्शन | Rajasthan News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

Amarnath yatra stop by heavy rain

भारी बारिश से अमरनाथ और केदारनाथ यात्रा रोकी, 28 अगस्त को होगा समापन

Commonwealth Games Indian Player

Commonwealth Games; भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन, अब 6 गोल्ड सहित कुल 24 मेडल जीते

Changes in Systems of Banking, Railway and Gas

आज से गैस, रेलवे और बैंकिंग सिस्टम में बदलाव से आम आदमी को मिलेंगी कई सुविधाएं

America-Israel attack on iran

ईरान के ऊर्जा स्रोतों पर अमेरिका और इस्राइल कर सकते हैं हमला, ईरान बोला – जवाब दिया जाएगा

2

2