KBP Times

अजमेर में दीक्षांत समारोह : ‘किशोरी डिजिटल, बने सक्षम’ अभियान, सशक्तिकरण के तहत किया सम्मानित

Kishori digital

Kishori Digital : संस्था महिला जन अधिकार समिति, अजमेर द्वारा संचालित टेक सेंटर में किशोरियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को सूचना केंद्र सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 48 किशोरियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर की ओर से मुख्य अतिथि एवं अधिकार मित्र दीपक कुमार ठाकुर ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इससे बेटियां आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।

‘किशोरी डिजिटल, बने सक्षम’ अभियान

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी किशोरियों ने ‘किशोरी डिजिटल, बने सक्षम’ अभियान के तहत अपने अनुभव साझा किए। साथ ही लिंग भेद, महिला हिंसा, साइबर अपराध, तकनीक के बदलते स्वरूप और महिला सुरक्षा जैसे समसामयिक एवं ज्वलंत विषयों पर खुले मंच के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सचिव इंद्रा पंचोली ने की। इस अवसर पर हृदयम संस्था, अजमेर की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ममता, महिला अधिकारिता विभाग, अजमेर की प्रतिनिधि सज्जन, कार्यक्रम समन्वयक परवीन बानू एवं करुणा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। मंच संचालन सेंटर प्रभारी नामिरा खान, संतरा रावत और रेणु गुर्जर ने किया। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किए गए तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें- GPS,CCTV,पैनिक बटन से लैंस 144 ब्लू लाइन बसें रोडवेज बेड़े में शामिल, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंड़ी

यह भी देखें – 7 दिन में घर खाली करो! JDA के आदेश से 1000 परिवारों पर संकट

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mansoon Session on Parliament

संसद मॉनसून सत्र; पेपर लीक बिल पर विपक्ष चर्चा को हुआ तैयार

DGP of Rajasthan

प्रोबेशनर IPS अधिकारियों से DGP बोले- चुनौतियों को समझकर समन्वय के साथ करें कार्य

Human Rights

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग की ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप शुरु, देशभर के 18 विधि संस्थानों के विद्यार्थी लेंगे भाग

RSPCB action

अजमेर में बिना पर्यावरणीय अनुमति चल रहा ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट जांच के घेरे में

Ram Temple Donation Case

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर SC में सुनवाई, कहा- SIT में CA को शामिल करें…

NEET paper student sucide

NEET पेपर ने एक और जान ली, महाराष्ट्र में छात्रा ने किया सुसाइड, अब तक 23 स्टूडेंट ने दी जान

smell in bottle

पानी की बोतल में बदबू आने की एक यह भी है वजह, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Viral News

महिलाओं पर लड़कों से छेड़छाड़ का आरोप, एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार, यूजर्स ने ली मौज

Head & Neck Cancer

सिर और गर्दन के कैंसर को कैसे पहचानें ?, समय पर कराएं इलाज

2

2