KBP Times

अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेगी खांसी की दवा; स्वास्थ्य मंत्रालय का नया नियम

cough syrup new rules

Cough Syrup : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मेडिकल स्टोर पर खांसी की दवा लेने के लिए डॉक्टर की पर्ची को आवश्यक कर दिया है। मंत्रालय के नए नियमों के मुताबिक अब खांसी के सिरप या कोई भी सिरप दवा बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर पर नहीं मिल पाएगी। आमतौर पर खांसी होने पर कोई भी व्यक्ति मेडिकल पर जाकर बोल देता है कि “भईया खांसी के लिए एक अच्छा सा कफ सिरप दे देना”। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब सरकार ने साफ कर दिया है कि अब मेडिकल स्टोर से खांसी की दवाएं सिर्फ डॉक्टर की पर्ची से ही मिल पाएगी और उसके बिना नहीं मिलेगी।

नियमों में बदलाव क्यों ?

एक रिपोर्ट के अनुसार कोडीन जैसी कफ सिरप का इस्तेमाल नशा करने के लिए किया जाता है। वहीं एसीएस पब्लिशर्स की एक रिपोर्ट में पाया गया कि भारत में डेक्ट्रॉमेथोरफेन का इस्तेमाल काफी बढ़ रहा है, जिसमें सिर्फ खांसी का इलाज करने के लिए ही नहीं बल्कि नशा करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे साफ होता है कि कफ सिरप व अन्य पीने की दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है, कुछ लोग इनका नशा करने के लिए इस्तेाल करते हैं। वहीं कुछ लोग सर्दी-खांसी व अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होने पर खुद जाकर मेडिकल स्टोर से दवाएं ले लेते हैं, जो कई बार डॉक्टर की सलाह के बिना लेना खतरनाक हो सकता है। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने नियमों में बदलाव किया है।

शैड्यूल K एक्ट को समझें

Schedule K of Drugs and Cosmetics भारत में दवाओं व अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की बिक्री व वितरण से जुडा है, जिसमें कुछ दवाओं व कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को छूट दी जाती है, कि इन्हें डॉक्टर की पर्ची के बिना इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें ओवर द काउंटर मेडिसिन व प्रोडक्ट्स कहा जाता है, जिन्हें कुछ नियमों व शर्तों का पालन करते हुए डॉक्टर की पर्ची के बिना मेडिकल स्टोर से मिल जाने की इजाजत मिल जाती है।

बिना डॉक्टर की पर्ची के सिरप लेना सही क्यों नहीं है?

वैसे तो कुछ दवाएं व हेल्थ प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जिन्हें डॉक्टर की पर्ची के बिना लिया जा सकता है लेकिन इसके साथ आपकी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है, जैसे कि इस बात की पूरी जानकारी होना कि कोई भी ओवर द काउंटर सिरप या दवा को कैसे लेना है, कितनी मात्रा में लेना है और किस बीमारी के होने पर लेना है। ऐसे में अगर आपको इन चीजों की जानकारी नहीं है, तो कई बार ये ओवर द काउंटर दवाएं भी आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए, आपको सलाह दी जाती है कि जो दवाएं ओवर द काउंटर उपलब्ध हैं, वे सिर्फ तभी लेनी चाहिए जब आपको उनके इस्तेमाल की सही जानकारी हो।

यह भी पढ़ें : आम और दूध को एक साथ लेना कितना सही है? जानें

यह भी देखें: चुनाव में वादे, बाद में भूल गए नेता? बिलोंची गांव की समस्याओं ने खोली विकास की पोल | KBP Times

उदाहरण के रूप में अगर आप खांसी के लिए कोई कफ सिरप ले रहे हैं, जो ओर द काउंटर मिल रहा है यानी बिना डॉक्टर की सलाह के उसे लिया जा सकता है। लेकिन अगर आपको खांसी के साथ कोई और स्वास्थ्य समस्या है, जैसे किडनी या लिवर से जुड़ी कोई समस्या होना, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या या फिर कोई अन्य क्रोनिक डिजीज तो हो सकता है कि आपको वह ओवर द काउंटर दवा भी सूट न करे और उससे आपके स्वास्थ्य को किसी तरह की परेशानी होने लगे।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

2

2