KBP Times

NEET-PG परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, 30 अगस्त को होगी परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

NEET PG Exam

NEET-PG : परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। आवेदन कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर

बता दें कि उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग दस्तावेज हैं। सिटी स्लिप में केवल उस शहर की जानकारी दी जाती है, जहां उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। वहीं, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, केंद्र का नाम, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी। नीट-पीजी 2026 का एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किया जाएगा। सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से कर सकते हैं।

NEET PG 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम तिथि
एडमिट कार्ड जारी 27 अगस्त 2026
NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026
परिणाम घोषित होने की संभावित तिथि 30 सितंबर 2026 तक
पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ तिथि 30 सितंबर 2026
देखें परीक्षा शेड्यूल

परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कुल 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।

उम्मीदवारों को मिला सुधार का मौका

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने बताया है कि कुछ NEET PG 2026 उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र में फोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान की इमेज निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपलोड नहीं की है। ऐसे आवेदनों में तकनीकी त्रुटियां पाई गई हैं, जिन्हें सुधारना जरूरी है। इन उम्मीदवारों को अपनी गलत जानकारी सुधारने के लिए एक अंतिम अवसर दिया गया है। NBEMS के अनुसार, सेलेक्टिव एडिट विंडो 12 अगस्त 2026 दोपहर 1 बजे से 15 अगस्त 2026 रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार इस अवधि के दौरान लॉगिन करके अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान से संबंधित त्रुटियों को ठीक कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

2

2