Jobs in India Post : जिन युवाओं ने भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के लिए आवेदन किया था, उनमें कुछ करेक्शन करना हो तो विभाग की ओर से ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोली गई है. इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक के 28740 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से 16 फरवरी तक पूर्ण की गई। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब भारतीय डाक की ओर से करेक्शन विंडो ओपन कर दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भरते समय कोई गलती हो गई है वे अब आज यानी 18 से लेकर कल 19 नवंबर 2026 तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
इस महीने आ सकती है पहली मेरिट लिस्ट
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जायेगा। पहली मेरिट लिस्ट फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। मेरिट लिस्ट आने के बाद जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उनको नियुक्ति के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस चरण में सफल होने पर ही नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के 28740 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वैकेंसी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें : Jobs: RBI में नौकरी का मौका, असिस्टेंट भर्ती के 650 पदों पर वैकेंसी
फॉर्म में करेक्शन कैसे करें
आवेदन फॉर्म में करेक्शन ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। आप स्वयं ही मोबाइल या डेस्कटॉप/ लैपटॉप से फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
- फॉर्म में सुधार के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Registration for GDS Online Engagement से संबंधित Click Here लिंक पर क्लिक करें।
- अब Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल भरकर लॉग इन करें।
- जिन फील्ड्स में सुधार करना है उनको सही करें।
- अब फॉर्म को सबमिट कर दें और अपडेटेड फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
- यह भी देखें : “कार्रवाई नहीं करेंगे तो झगड़ा होगा…”प्रताप सिंह खाचरियावास की भजनलाल सरकार को चेतावनी



