KBP Times

राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023, शारीरिक परीक्षा 16 मार्च से शुरु

home guard

Rajasthan Job : राजस्थान में सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का एक ओर अवसर आया है। राजस्थान पुलिस होमगार्ड भर्ती 2026 की शारीरिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है। अब अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप-तौल परीक्षा का आयोजन 16 मार्च 2026 से शुरू किया जाएगा। इस भर्ती लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक लिए गए थे।

इतने पदों पर होनी है भर्ती

कुल 3842 पदों पर यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें शहरी क्षेत्र के लिए 3545 होमगार्ड स्वयंसेवक और सीमा गृह रक्षक के लिए 297 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह शारीरिक परीक्षण और विशेष योग्यता के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के 25 अंक तय किए गए हैं, जबकि विशेष योग्यता के लिए 20 अंक मिलेंगे। यानी कुल 45 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : JEE नहीं हुआ क्लियर? फिर भी IIT में पढ़ने का मौका, खास कोर्सों में सीधे मिलेगा एडमिशन

9 जिलों में होगी फिजिकल परीक्षा

फिजिकल परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 9 जिलों में किया जाएगा। इनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर शामिल हैं। अलग-अलग जिला प्रशिक्षण केंद्रों, उपकेंद्रों और सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में यह परीक्षा कराई जाएगी।

यह भी देखें : डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने स्थगित किया धरना, वकील अब भी अड़े

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

Parliament Protest

काले कपड़ों में संसद पहुंचे कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों के सांसद, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

America-Iran war

बमों की आवाजों के साथ ईरान में हुई सुबह, अमेरिका ने 5 शहरों पर बम बरसाए

CJP Protest

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट, 16 मेट्रो स्टेशन बंद

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

2

2