KBP Times

प्रदूषण और कोहरे का डबल अटैक: बारिश के बाद दिल्ली में कड़ाके की ठंड, कई इलाकों में AQI 300 पार

प्रदूषण और कोहरे का डबल अटैक

दिल्ली‑एनसीआर में बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी में एक तरफ कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है, तो दूसरी ओर वायु प्रदूषण ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। न्यूनतम तापमान 5–6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

ठंड और कोहरे से बढ़ी मुश्किलें

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर‑पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता कम हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने की चेतावनी भी दी है।

जहरीली हवा ने बढ़ाई चिंता

ठंड के साथ‑साथ दिल्ली की हवा भी गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। कई इलाकों में AQI 300 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो रहा है। नेहरू नगर, आनंद विहार, आर.के. पुरम, ओखला, सिरीफोर्ट, रोहिणी, चांदनी चौक और द्वारका समेत करीब 20 से ज्यादा इलाकों में प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में है।

सेहत पर पड़ रहा असर

प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखाई दे रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे हालात में खांसी, गले में जलन, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें बढ़ जाती हैं। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Delhi Weather 10 Jan

सावधानी जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि खराब AQI के दौरान बाहर निकलने से बचें, मास्क का इस्तेमाल करें और सुबह‑शाम खुले में व्यायाम न करें। मौसम और प्रदूषण दोनों को देखते हुए आने वाले दिन दिल्लीवासियों के लिए चुनौतीपूर्ण बने रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ACB का भ्रष्टाचार पर प्रहार : इंजीनियर साहब ने रिश्वत में मांग लिया आईफोन, रंगे हाथ धरे गए

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Narendra Modi

“कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?…” MLC चुनाव के नतीजों पर PM नरेंद्र मोदी ने कसा तंज

Ram Setu

जयपुर की छोटी चौपड़ पर दिखेगा राम सेतु निर्माण का अद्भुत नजारा, 42 फीट चौड़ी और 36 फीट ऊंची बनेगी भव्य झांकी

Katrina Kaif

मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं पीछे क्यों लौटूं?

DA Hike 2026

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हुआ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

Spain Train Accident

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 39 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Narendra Modi

“मोदी कहीं नहीं जाएगा…” खरगे की ‘बाप’ वाली विवादित टिप्पणी पर BJP का पलटवार

Diwali 2026

Diwali 2026: दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद? सफाई के दौरान घर से हटा दें ये चीजें

MLC Election Results 2026

MLC चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका, बिहार-महाराष्ट्र में निराशा, अपनी सरकार वाले कर्नाटक में भी खाता नहीं खुला!

Cyclone Arnab News

चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर, आंध्र में स्कूल-कॉलेज-बिजली बंद, कई राज्यों में अलर्ट

2

2