KBP Times

जल जीवन मिशन घोटाला: सुबोध अग्रवाल को फिर से दो दिन का पुलिस रिमांड

subodh agarwal on PC

Subodh Agarwal: जल जीवन मिशन से जुड़े 960 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल को रिमांड अवधि पूरी करने के बाद आज सोमवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। दोनो पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सुबोध अग्रवाल को दो दिन के लिए और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पेशी पर ले जाते समय सुबोध अग्रवाल ने मीडिया से कहा- मैंने जांच में पूरा सहयोग किया है। मेरे से जो भी सवाल पूछे गए, उनके जवाब दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि फाइनेंस कमेटी के 37 मामलों में से केवल 4 उनके कार्यकाल के हैं, जबकि 33 प्रकरण उनसे पहले के अधिकारी के समय के हैं, जिनकी राशि करीब 600 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

 जिसमें पैसा लिया, उसकी जांच नहीं कर रहे

बता दें कि 10 अप्रैल को सुबोध अग्रवाल को एसीबी कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा था। रिमांड समाप्त होने के बाद मंगलवार सुबह 9 बजे जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित एसीबी कोर्ट में सुबोध अग्रवाल को पेश किया गया। पेशी पर आए सुबोध अग्रवाल ने मीडियो से कहा- मैंने एसीबी से बार-बार कहा है कि जिसमें पैसा नहीं लिया उसका नाम ले रहे हो, जिसमें पैसा लिया उसकी जांच नहीं कर रहे। बता दें कि सुबोध अग्रवाल जलदाय विभाग के फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन 18 अप्रैल 2022 से 17 मई 2023 तक रहे। एसीबी ने सुबोध अग्रवाल से सवाल-जवाब के लिए करीब 125 सवालों की विस्तृत सूची तैयार की थी। इन्हीं सवालों के आधार पर पिछले तीन दिनों में उनसे लंबी पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें : जयपुर में हाईकोर्ट-विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, पूर्व CM गहलोत बोले- कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है…

यह भी देखें : पिंक सिटी शर्मसार! 3 बड़ी वारदातों से दहला जयपुर, सांसद मंजू शर्मा के बयान पर मचा बवाल | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Vijayadashmi

देशभर में विजयादशमी का उत्साह, राष्ट्रपति ने दिल्ली, PM मोदी ने इंद्रप्रस्थ और गृह मंत्री शाह ने लुधियाना में किया रावण दहन

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

2

2