KBP Times

पाक जासूस मुस्ताक अली को पांच दिन का पुलिस रिमांड,कई राज खुलने की संभावना

Pak spy

Pak Spy: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जैसलमेर से गिरफ्तार मुस्ताक अली को सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया है। उसे कार्यालय विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या 10, जयपुर महानगर प्रथम की अवकाश कालीन कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। सीआईडी इंटेलिजेंस ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी। आरोपी को अब 22 जून को कोर्ट में पेश करना होगा।

पाक हैंडलर्स के संपर्क में

पुलिस की विशेष टीम ने इससे पहले आरोपी मुस्ताक अली का जयपुरिया हॉस्पिटल में मेडिकल करवाया गया और उसके बाद सीआईडी इंटेलिजेंस की टीम कोर्ट लेकर पहुंची। आरोप है कि आरोपी मुस्ताक अली पिछले दो साल से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के हैंडलर्स के संपर्क में था और जैसलमेर में बॉर्डर क्षेत्र के पास चाय की दुकान की आड़ में सेना और बीएसएफ की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।

चाय की दुकान की आड़ में कर रहा था निगरानी

पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि आरोपी को बीएसएफ और भारतीय सेना के मूवमेंट की निगरानी करने का टास्क दिया गया था। इसके लिए उसने बॉर्डर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर चाय की दुकान खोल रखी थी। आरोपी दुकान की आड़ में सेना और बीएसएफ के वाहनों एवं अन्य गतिविधियों के वीडियो और फोटो बनाकर पाकिस्तान भेज रहा था। इसके बदले उसे आर्थिक लाभ भी मिल रहा था।

संयुक्त पूछताछ में हुए कई खुलासे

सीआईडी इंटेलिजेंस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद जयपुर में विभिन्न सुरक्षा और जांच एजेंसियों ने उससे संयुक्त पूछताछ की। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित संपर्कों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का RSS और भाजपा पर तीखा हमला, बोले-यह देश हिन्दू राष्ट्र बन चुका, बाकी धर्मो को दबा दिया

यह भी देखें: चुनाव में वादे, बाद में भूल गए नेता? बिलोंची गांव की समस्याओं ने खोली विकास की पोल | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2