KBP Times

नाबालिग शूटर से कोच ने किया होटल में दुष्कर्म, परफॉरमेंस पर बात करने के बहाने बुलाया

कोच ने किया होटल में दुष्कर्म

Faridabad: शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एक नाबालिग शूटर के साथ कोच ने बहाने से एक होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से सदमें मेें आई पीड़िता  ने इक्कीस दिनों तक बात को छुपाए रखा, आखिर में हिम्मत करके पीड़िता ने अपनी मां को सारी घटना की जानकारी दी। मां ने पीड़िता को साथ लेकर फरीदाबाद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले में संज्ञान लेते हुए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने नेशनल कोच अंकुश को निलंबित कर दिया है। कोच ने पीड़िता से इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसका करियर खत्म करने की भी धमकी दी।

फरीदाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होगी, अंकुश सस्पेंड रहेंगे।

यूं रहा घटनाक्रम

नोएडा की एक कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग शूटर ने 6 जनवरी को फरीदाबाद के एनआईटी महिला पुलिस स्टेशन में कोच अंकुश भारद्वाज के खिलाफ रेप की शिकायत दी। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट में बताया कि 16 दिसंबर को दिल्ली की डा. करणी सिंह शूटिंग रेंज में एक नेशनल लेवल की शूटिंग प्रतियोगिता चल रही थी।
इस प्रतियोगिता में उनकी 17 वर्षीय बेटी ने भी हिस्सा लिया था। पहले तो शूटिंग रेंज में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन मैच खत्म होने के बाद कोच अंकुश ने बेटी को शूटिंग रेंज में ही रुकने के लिए कहा। बेटी का मैच सुबह साढ़े 10 बजे से था।
इसके बाद कोच शूटिंग रेंज में नहीं आया। उसने बेटी को फोन कर फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित एक फाइव स्टार होटल में बुलाया। कोच का कहना था कि स्पोर्ट में बेटी की एंड्यूरेंस और स्किल को लेकर कुछ बात करनी है। इससे उसके गेम में सुधार होगा। इसके बाद बेटी अपने करियर को लेकर बिना कुछ सोचे ही कैब बुक कर होटल में कोच से मिलने चली गई।
पीडिता की मां के अनुसार जब बेटी होटल की बालकनी में पहुंची तो कोच उसे कमरे में चलने के लिए कहने लगा। रूम में बैक क्रेक करने के बहाने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी कोच अंकुश बेटी को उसका करियर खत्म करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें : ICC ने बांग्लादेश की मांग ठुकराई, अंक कटने की दी चेतावनी

पीड़िता खिलाड़ी सदमे में रही

परिवार का कहना है कि इस हादसे के बाद उनकी बेटी किसी से बात नहीं करती थी। अपनी प्रेक्टिस पर भी ध्यान नहीं दे पा रही थी। करीब 21 दिनों तक उसने परिवार से यह बात छिपाए रखी। मां ने बताया कि हिम्मत करके उसने मुझे सारी बात बताई।
पीड़ित 2017 से शूटिंग की प्रैक्टिस कर रही है, जबकि जुलाई 2025 से ही कोच अंकुश के पास ट्रेनिंग शुरू की थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल यादव ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। होटल से सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं। होटल के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। लड़की की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।

यह भी देखें : जयपुर में कचरे के पहाड़ | NGT की डेडलाइन पर नगर निगम फेल या पास? | Ground Report 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2