KBP Times

ACB ने किया जिला उद्योग केन्द्र के वरिष्ठ सहायक को ट्रैप, 25000 रुपये की मांगी थी रिश्वत

ACB ने किया जिला उद्योग केन्द्र के वरिष्ठ सहायक को ट्रैप

Jaipur: ACB मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर टीम ने नए साल के पहले ही दिन कार्यवाही करते हुये सूर्यप्रकाश नामा वरिष्ठ सहायक जिला उद्योग केन्द्र को परिवादी से 25,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  ACB के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने जानकारी दी कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत मिली कि परिवादी से उसके पिताजी व उसके भाईयो के नाम जिला उधोग केन्द्र सवाई माधोपुर से डॉ भीमराव अम्बेडकर दलित प्रोत्साहन स्कीम के तहत तीनो दुकानों की सब्सिडी व ब्याज अनुदान राशि डालने की एवज में तीस हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। 24.12.2025 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया तो रिश्वत मांग सत्यापन में सूर्यप्रकाश नामा वरिष्ठ सहायक ने परिवादी से सब्सिडी व ब्याज अनुदान राशि डालने की एवज में तीस हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर 25,000/- रूपये लेने पर सहमत हुआ।
जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में ज्ञान सिंह चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सूर्यप्रकाश नामा वरिष्ठ सहायक को परिवादी से 25,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ेंः न्यूयॉर्क के नए मेयर ज़ोहरान ममदानी ने ली शपथ, आज ब्रॉडवे पर स्ट्रीट पार्टी करेंगे

ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2