KBP Times

प्रेमी संग नई जिंदगी चुनने वाली महिला ने पति-बच्चों को नकारा, पिता ने सामाजिक रूप से किया मृत घोषित

प्रेमी संग नई जिंदगी चुनने वाली महिला ने पति-बच्चों को नकारा

राजस्थान के उदयपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां तीन बच्चों की मां ने अपने परिवार को छोड़कर प्रेमी के साथ नई शादी कर ली और बाद में पति, बच्चों व माता-पिता को पहचानने से भी साफ इनकार कर दिया। इस फैसले से आहत होकर महिला के पीहर पक्ष ने उसे सामाजिक रूप से मृत घोषित कर दिया।

घर छोड़कर प्रेमी संग चली गई थी महिला

मामला उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, महिला की शादी करीब 10 साल पहले सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं—दो बेटे और एक बेटी। शुरुआती वर्षों में पारिवारिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन 23 अक्टूबर 2025 को महिला अचानक घर से लापता हो गई।

परिजनों को बाद में पता चला कि वह अपने ही गांव के एक युवक के साथ चली गई है, जिससे उसके प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। कुछ समय बाद महिला ने उसी युवक से शादी भी कर ली।

मिलने पर परिवार को पहचानने से किया इनकार

महिला के लापता होने पर पीहर पक्ष ने ओगणा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद महिला को बरामद कर लिया और उसे पति, बच्चों व परिजनों से मिलवाने का प्रयास किया।

लेकिन सभी को तब गहरा झटका लगा जब महिला ने अपने माता-पिता, पति और यहां तक कि अपने बच्चों को भी पहचानने से इनकार कर दिया। महिला का कहना था कि वह इन लोगों को नहीं जानती। पुलिस और समाज के लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही।

पीहर पक्ष का कठोर सामाजिक फैसला

इस घटनाक्रम से टूट चुके पीहर पक्ष ने एक बेहद कठोर सामाजिक निर्णय लिया। परिवार ने महिला को सामाजिक रूप से मृत घोषित करने का फैसला किया। गांव में शोक पत्रिका बांटी गई और पारंपरिक रस्में निभाई गईं।

6 जनवरी को महिला को सामाजिक मृत्यु दी गई, 13 जनवरी को पिता ने कातरिया रस्म के तहत मुंडन करवाया और 14 जनवरी को गौरणी-धूप यानी मृत्युभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के कई लोग और रिश्तेदार मौजूद रहे।

पिता बोले- हमारे लिए उसी दिन मर चुकी थी

महिला के पिता ने कहा कि जिस दिन बेटी ने अपने माता-पिता और बच्चों को पहचानने से इनकार किया, उसी दिन वह उनके लिए मर चुकी थी। परिवार ने यह भी फैसला लिया कि महिला को संपत्ति के अधिकारों से बेदखल किया जाएगा।

परिजनों का कहना है कि यह कदम समाज को संदेश देने और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि कोई मां अपने ही बच्चों से इस तरह मुंह कैसे मोड़ सकती है।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक में मुख्यमंत्री को बदलने जा रही है कांग्रेस, सियासी अटकलों का दौर तेज

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2