KBP Times

बिजनौर में दिल दहला देने वाली वारदात: भाभी से विवाद के बाद देवर ने दो मासूमों पर किया जानलेवा हमला, भतीजी की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। भाभी से विवाद के बाद गुस्से में आए एक देवर ने अपने ही दो मासूम भतीजे–भतीजी पर हमला कर दिया। घटना में तीन साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि पांच साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कैसे हुई?

मंडावली थाना क्षेत्र के राजपुर नवादा गांव में रहने वाले जयपाल सिंह के दो बेटे—अरुण और हिमांशु—परिवार के साथ रहते हैं। जानकारी के अनुसार, हिमांशु लंबे समय से शराब की लत से जूझ रहा है और नशे में आए दिन घर में झगड़ा करता था।

गुरुवार को भी वह शराब पीकर घर पहुंचा और अपने भाई अरुण व भाभी मंजू से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी का गुस्सा बेकाबू हो गया।

नशे में देवर ने की हैवानियत

गुस्से में तमतमाए हिमांशु ने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर खेल रही अपनी तीन साल की भतीजी मानवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

इसके बाद वह अपने पांच साल के भतीजे मयंक को गोद में उठाया और दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिरा और चीखने लगा।

भतीजे की हालत नाजुक

बच्चे की चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

उधर आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जमीन के विवाद को बताया गया मुख्य कारण

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी हिमांशु को शक था कि उसकी शराब पीने की आदत के कारण पिता अपनी जमीन बड़े बेटे अरुण के नाम कर देंगे। इसी वजह से वह कई महीनों से तनाव में था और आए दिन झगड़ा करता रहता था।

पुलिस की प्राथमिक जांच में भी पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी देवर को पकड़ा

पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उस पर हत्या और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने हमला पहले से योजना बनाकर किया था या गुस्से में।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव