KBP Times

गले में तुलसी माला, माथे पर तिलक, IPL ट्रॉफी जीतने के बाद संत प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का

Virat Kohli

Virat Kohli & Anushka Sharma Meet Premanand Maharaj: IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे. मंगलवार सुबह दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में दर्शन किए और करीब 2 घंटे तक वहां रुके. इसके बाद वे हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम भी पहुंचे.यह पिछले तीन वर्षों में संत प्रेमानंद से उनकी सातवीं मुलाकात थी. दोनों पहली बार 4 जनवरी 2023 को संत प्रेमानंद से मिले थे.

IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरा खिताब दिलाने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे.मंगलवार सुबह करीब 7 बजे दोनों केली कुंज स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे. चेहरे पर मास्क लगाए और नंगे पांव आश्रम में प्रवेश करने वाले इस दंपती का स्वागत संत के शिष्यों ने किया. दोनों करीब दो घंटे तक आश्रम में रहे और संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया. आश्रम से बाहर निकलते समय विराट कोहली के माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा हुआ था.उनके हाथ में एक धार्मिक पुस्तक भी दिखाई दी.इसके बाद विराट और अनुष्का पैदल ही करीब 150 मीटर दूर स्थित बड़े गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे और वहां भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

विराट और अनुष्का इसी वर्ष 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भी संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। इससे पहले 16 फरवरी को बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद भी दोनों ने आश्रम में उपस्थित होकर सत्संग सुना था। वर्ष 2026 में यह उनकी तीसरी और पिछले तीन वर्षों में सातवीं मुलाकात रही है।

RCB की जीत में कोहली का अहम योगदान
IPL 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने लगातार चौथे सीजन में 600 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया और पूरे टूर्नामेंट में 675 रन बनाए.31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता.इस मुकाबले में कोहली ने अपने IPL करियर की सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी हासिल किया.

यह भी पढ़ें: शिवसेना की तरह TMC के साथ हो सकता है ‘खेला’ 50 MLA की बैठक, ममता बनर्जी की बढ़ी टेंशन

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2