KBP Times

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

India condam attack on mecca

Condemnation of attack : भारत ने सऊदी अरब में मक्का के पास हुए ड्रोन हमले की निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने इस घटना को लेकर चिंता जाहिर की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत सऊदी अरब साम्राज्य के संप्रभु क्षेत्र पर हमलों और ऐसी गतिविधियों की निंदा करता है, जिनसे नागरिकों की जान और बुनियादी ढांचे को खतरा हो. मंत्रालय ने कहा कि यह घटना इसलिए भी बहुत चिंताजनक है, क्योंकि दुनिया भर के मुसलमानों के लिए इस शहर का खास महत्व है।

विदेश मंत्रालय ने कहा ड्रोन हमला चिंताजनक

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मक्का के पास हुए ड्रोन हमले के बारे में मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘हम मक्का के पास हुए ड्रोन हमले को लेकर बहुत चिंतित हैं. भारत सऊदी अरब साम्राज्य के संप्रभु क्षेत्र पर हमलों और ऐसी गतिविधियों की निंदा करता है, जिनसे नागरिकों की जान और बुनियादी ढांचे को खतरा हो.’ उन्होंने कहा, ‘मक्का के पास हुई यह घटना विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि दुनिया भर के मुसलमानों के लिए इस शहर का खास महत्व है. हम उम्मीद करते हैं कि इस क्षेत्र में जल्द ही शांति और स्थिरता बहाल होगी.’

हूती हमलों पर जताई चिंता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सऊदी शहरों पर हूती हमले के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हमारे विदेश मंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान सऊदी अरब के विदेश मंत्री के साथ बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों, क्षेत्रीय घटनाक्रमों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की थी, इस चर्चा में हूतियों का मुद्दा भी शामिल था.’ उन्होंने कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं कि हाल ही में सऊदी अरब पर हमला हुआ था, जिसकी हमने निंदा की है. लाल सागर के इलाके में जिस तरह से स्थिति बिगड़ती हुई दिखाई दे रही है, उसे लेकर हम बहुत परेशान हैं. हमने सऊदी की संप्रभु जमीन पर हुए हमले की निंदा की है, जिसमें नागरिक बुनियादी ढांचे और आर्थिक एसेट्स को भी निशाना बनाया गया.’

क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं कहना चाहूंगा कि इस तरह के हमले क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर करते हैं और बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट के रास्ते नेवीगेशन की आजादी के लिए खतरा पैदा करते हैं. ये हमें स्वीकार्य नहीं हैं. हमें उम्मीद है कि इलाके में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल होगी. हालांकि, दुनिया के उस हिस्से से हमें ऊर्जा की आपूर्ति मिलती रही है.’

यह भी पढ़ें -IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

यह भी देखें – राजस्थान निकाय चुनाव: 2028 की सियासी किताब खुली! BJP आगे, कांग्रेस पीछे | निर्दलीय गेमचेंजर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

2

2