KBP Times

IPL में आज राजस्थान रॉयल्स (RR )का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से मुकाबला, अब तक नहीं हारी दोेनों टीमें

Rajasthan Royals vs Royal Challengers

Royal : असम की राजधानी गुवाहाटी में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु के बीच क्रिकेट मैच का कडा मुकाबला देखने को मिलेगा। सीजन की दो सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम सात बजे भिड़ेंगी। राजस्थान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस को हराया है वहीं दूसरी ओर, रॉयल चौलेंजर्स ने भी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की हैं।

राजस्थान रॉयल टीम मजबूत

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक अपने तीनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अंकतालिका टेबल में टॉप पोजिशन पर है। राजस्थान की बल्लेबाजी इस सीजन काफी मजबूत दिखी है। टॉप ऑर्डर लगातार टीम को अच्छी शुरुआत दे रहा है, जबकि मिडिल ऑर्डर भी जिम्मेदारी निभाते हुए बड़े स्कोर खड़ा करने में सफल रहा है।
गेंदबाजी में भी टीम संतुलित नजर आई है। टीम में नई गेंद से बॉलिंग करने वाले गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर जिम्मेदारी संभालते हैं। राजस्थान रॉयल्स टीम का कुल मिलाकर परफोरमेंस अच्छा रहा है।

बेंगलुरु का शानदार फॉर्म जारी

बेंगलुरु ने अब तक अपने मुकाबलों में संतुलित प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बनाए रखी है। टीम की बैटिंग लाइनअप बहुत मजबूत है। टॉप ऑर्डर लगातार रन बना रहा है, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिल रही है। मिडिल ऑर्डर भी अहम मौकों पर योगदान दे रहा है और टीम बड़े स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। बॉलिंग में भी टीम शानदार कर रही है।

यह भी पढ़ें : रोमांचक मैच में दिल्ली का दिल टूटा, एक रन से जीता गुजरात

इस सीजन दो मैच खेले गए

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पिच बैटिंग के लिए अच्छी है, जहां खूब रन बनते हैं। आईपीएल 2026 में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। पहले मैच में, रॉयल्स ने सुपर किंग्स के खिलाफ 128 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। दूसरे मैच में, रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11-11 ओवर के मैच में 150/3 का स्कोर बनाया। जवाब में, मुंबई 123/9 पर ही रुक गई। यहां अब तक कुल 8 आईपीएल मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 और दूसरी ने 4 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। सबसे बड़ा टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।

बारिश की आशंका

गुवाहाटी में शुक्रवार को भी बारिश की आशंका है। आज यहां 56 प्रतिशत बारिश के चांस हैं। मैच वाले दिन यहां का तापमान 17 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

यह भी देखें : रेण में दीया कुमारी का दौरा | करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण, मेड़ता में बड़ी सौगात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2