KBP Times

भारत-पाक मैच में मंडराया बारिश का खतरा, फैंस कर रहे ना होने की दुआ

India Pak

India-Pakistan Match : ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच मुकाबले का रास्ता तो साफ हो गया, लेकिन अब बारिश का नया खतरा मंडरा रहा है. 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस हाईवोल्टेज मैच में बारिश का खलल पड़ने की संभावना है. इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों दर्शक बारिश ना होने की दुआ कर रहे हैं.

हालात बदल सकते हैं

श्रीलंकाई मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जिससे कोलंबो में बारिश और गरज-चमक की आशंका बढ़ गई है. रविवार को सुबह कोलंबो में मौसम के गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है, लेकिन दोपहर के बाद हालात बदल सकते हैं. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर से लेकर शाम तक गरज-चमक के साथ 50 से 70 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है. यहां तक कि मैच के निर्धारित समय शाम 7 बजे से पहले भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे टॉस और मुकाबले में देरी या ओवर कम करने की स्थिति बन सकती है. श्रीलंकाई मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है और लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

अगर मैच धुला तो क्या होगा?

अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी. साथ ही पाकिस्तानी टीम को भी फायदा होगा और उसकी भी सुपर-8 में एंट्री हो जाएगी. मैच धुलने के चलते भारत और पाकिस्तान दोनों को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसे में दोनों टीमों के तीन मैचों में पांच-पांच अंक हो जाएंगे और वेो ग्रुप-ए से सुपर-8 में पहुंच जाएंगी. भारत फिलहाल ग्रुप-ए की अंकतालिका में पहले नंबर पर हैं. वहीं पाकिस्तान दूसरे और संयुक्त राज्य अमेरिका तीसरे पायदान पर है. भारत-पाकिस्तान मैच धुलने की स्थिति में संयुक्त राज्य अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. यूएसए और नीदरलैंड्स के पास तीन मैचों से दो-दो अंक हैं. वे अपने बाकी 1-1 मैच जीत भी लें तो चार अंक तक ही पहुंच पाएंगे, जो भारत और पाकिस्तान से कम होंगे. उधर नामीबिया अपने दोनों मैच हार चुका है और उसके 0 अंक हैं.

यह भी पढ़ें : देश की पहली हाईवे स्ट्रिप पर PM मोदी के विमान ने की लैंडिंग, राफेल और सुखोई ने भरी उड़ान, विमानों ने किया अभ्यास

रिजर्व डे नहीं रखा

अगर भारत-पाकिस्तान मुकाबले का नतीजा निकलता है, तो जीतने वाली टीम सीधे सुपर-8 में पहुंच जाएगी. हारने वाली टीम चार अंकों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड्स के बराबर हो जाएगी और क्वालिफिकेशन की लड़ाई आखिरी मैचों तक जाएगी. गौर करने वाली बात यह है कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप और सुपर-8 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. रिजर्व डे सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल के लिए है.

यह भी देखें : कलेक्ट्रेट सर्किल के फुटपाथ पर लगी अवैध दुकानों पर कार्रवाई कब?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क

Healthy boy

Health Tips: बच्चे का दुबलापन दूर करें खिलाएं ये पौष्टिक चीज़ें

Jayant Chaudhary

“बदतमीजी की पराकाष्ठा…” यूथ कांग्रेस के विरोध पर बोले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

NIOS and students

फर्जी वेबसाइटों से सावधान! NIOS ने जारी की फेक वेबसाइट, यूट्यूब चैनलों की लिस्ट