KBP Times

डोडा में हादसा: सेना की बस खाई में गिरी, 10 जवान शहीद

Military Bus accident

Doda News : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक हादसे में दस जवान शहीद हो गए हैं। डोडा के भद्रवाह चंबा रोड पर सेना की बस खाई में गिरने का दुखद समाचार सामने आया है. भद्रवाह-चंबा रोड पर स्थित खानी टॉप इलाके में सेना का एक वाहन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया. इस दर्दनाक दुर्घटना में भारतीय सेना के 10 जांबाज जवानों ने अपनी जान गंवा दी है. इसके अलावा 10 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमों ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उधमपुर के कमांड अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है. इस समय पूरा इलाका गमगीन है और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. यह सड़क मार्ग काफी दुर्गम है. वहां बचाव कार्यों में काफी चुनौतियां आ रही हैं.

सेना की गाड़ी कैसे खाई में गिरी ?

यह हादसा गुरुवार को भद्रवाह-चंबा मार्ग के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र खानी टॉप पर हुआ. सेना की गाड़ी अचानक अपना संतुलन खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी. पहाड़ी रास्तों पर तीखे मोड़ और खराब मौसम को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सेना के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू कर दिया. सड़क से गाड़ी फिसलने के बाद वह कई फीट नीचे जाकर रुकी. चश्मदीदों के अनुसार बचाव दल को मलबे तक पहुंचने में काफी समय लगा. यह क्षेत्र अपनी कठिन भौगोलिक स्थितियों के लिए जाना जाता है.

यह भी पढ़ें : धार भोजशाला पर SC का बड़ा आदेश, बसंत पंचमी पर पूजा-नमाज दोनों होगी, तय की अलग-अलग टाइमिंग

यह भी देखें : जयपुर के फुट ओवरब्रिज बने मौ*त का रास्ता! 4 साल से बंद, जिम्मेदार कौन? 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2