Pulwama : कश्मीर के पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान में अज्ञात शख्स ने गोली मार दी है। सूत्रों के मुताबिक हमले में बुरहान की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में गोली मारी गई है. आतंकी हमजा बुरहान 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक था. ये शख्स पाकिस्तान में खुद को टीचर बताता था.
सेना के काफिले को बनाया निशाना
पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को हुआ था. जब आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाया था. इस आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे. जानकारी के मुताबिक आतंकी हमजा बुरहान को अज्ञात शख्स ने मुजफ्फराबाद में गोली मारी. ये घटना तब हुई जब ये आतंकी पाक अधिकृत कश्मीर स्थित अपने ऑफिस में बैठा हुआ था.
टीचर बना था आतंकी
हमजा बुरहान पुलवामा हमले के साजिशकर्ताओं में शामिल था. वह खुद को पाकिस्तान में टीचर बताता था. साथ ही 2019 के बाद से कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा था. वह पीओके के इलाके में कई आतंकी संगठनों को ट्रेनिंग दे रहा था. साथ ही बॉर्डर इलाके में वह आतंकियों को घुसपैठ कराने में मदद करता था. पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन बालाकोट अंजाम दिया था और पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के अड्डे को तबाह कर दिया था.
यह भी पढ़ें : “गाय, बकरे और ऊंट सबकी कुर्बानी होगी…”हुमायूं कबीर का CM शुभेंदु अधिकारी को चैलेंज
यह भी देखें : ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! जयपुर में क्यों खुलीं दवा दुकानें?



