PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि देश के किसानों का उत्पाद दुनिया के बाजारों में जा सकेगा। आपके गन्ने से इथेनॉल बनाया गया है। उससे कच्चे तेल पर देश की निर्भरता कम हुई है। इथेनॉल का उत्पादन न बढ़ता तो देश को हर वर्ष लगभग 700 करोड़ लीटर कच्चा तेल विदेशों से मंगवाना पड़ता। किसानों के परिश्रम ने देश को संकट के समय में इतनी बड़ी राहत दी है। इथेनॉल से देश के साथ किसानों को फायदा हुआ है। डेढ़ लाख करोड़ की विदेशी मुद्रा बची है। देश के किसानों को ये पैसा मिला है। उन्होंने कहा कि यहां के गन्ना किसानों ने तो पहले के दिन भी देखे हैं, जब कई सालों तक गन्ने का बकाया लटका रहता था। आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से गन्ना किसानों की स्थिति बेहतर हुई है।
एकजुट होकर सामना करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन के बाद आयोजित आम सभा में लोगों से कहा कि इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से उपजे संकट से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कल सभी राज्यों के सीएम से चर्चा हुई है। अच्छी बात हुई है। देशवासियों से कहूंगा कि हमें शांत मन से, धैर्य के साथ, एकजुटता के साथ, इस संकट का सामना करना है। ये पूरी दुनिया को परेशान करने वाला संकट है।
ऐसी बातें से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक
पीएम मोदी ने कहा कि देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं कि इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। उन्होंने कहा कि जो भारतीयों के हक में है, हित में है, वहीं भारत सरकार की नीति और रणनीति है। राजनीति के लिए गलत बयानबाजी करने के लिए राजनीतिक बहस में कुछ नंबर तो पा लेंगे, लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी कुछ लोगों ने गुमराह किया, झूठ बोले, लेकिन जनता ने चुनावों के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया। ठुकरा दिया। मुझे भरोसा है कि देश के राजनीतिक दल इससे सबक सीखेंगे और एकजुट प्रयासों को बल देंगे, ताकत देंगे।
टर्मिनल और रनवे बनाया
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला फेज बनकर तैयार हो गया है। फर्स्ट फेज में 3300 एकड़ में टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। एक रनवे के साथ इस टर्मिनल की सालाना क्षमता 3 करोड़ पैसेंजर संभालने की होगी। इसकी लागत करीब 11 हजार करोड़ है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुल 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। सभी 4 फेज का काम पूरा हो जाने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा Airport होगा। अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है।
20240 तक पूरा बनने की संभावना
हालांकि, पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है। नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- Airport से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम में बोर्डिंग संभव है। सुरक्षा जांच के बाद करीब 60 मीटर का कॉरिडोर पार करना होगा। ऐसे में एंट्री से बोर्डिंग गेट तक 20 मिनट में पहुंच सकते हैं। अगर, दिल्ली से तुलना करें तो, टी3 एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक करीब 15-30 मिनट की वॉकिंग है
यह भी पढ़ें : “ईरान के ऊपर नाजायज़-गैरकानूनी जंग थोपी गई…” जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान
युवाओं ने कहा- रोजगार मिलेगा
जेवर में पीएम की जनसभा के लिए Airport के पास के गांव किशोरपुर से बड़ी संख्या में युवा आए हैं। उन्होंने कहा कि Airport बनने से विकास होगा। रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। सिर्फ नोएडा नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी विकास होगा। अलीगढ़ से बड़ी संख्या में महिलाएं जेवर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनने से बदलाव आएगा। विकास होगा। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे।
यह भी देखें : ईरान-इजराइल तनाव का असर! क्या ठप हो जाएंगे जयपुर के उद्योग? | KBP Times



