KBP Times

“ईरान के ऊपर नाजायज़-गैरकानूनी जंग थोपी गई…” जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

Omar Abdullah

Middle East war:जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज शुक्रवार को विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि ईरान के ऊपर जिस तरह से एक नाजायज़ और गैरकानूनी जंग थोपी गई. मुझे नहीं लगता कि कोई खड़ा होकर उसके हक में बोल सकेगा. इसके साथ साथ जिस तरह इंसानियत का कत्ल करके, बेरहमी से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई और उनके कई साथियों को शहीद किया गया, उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम होगी। स्कूल में पढ़ते हुए मासूम बच्चों को जिस तरह बेरहमी से मारा गया. मैं कहता हूं कि शायद ही हमें इतिहास में ऐसी कोई जानकारी हो. मकसद क्या है अभी भी समझ नहीं आ रहा.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति की अगर बात सुने तो उन्हें शायद खुद इस बात का अहसास नहीं है ये जंग ईरान पर थोपी क्यों गई. ईरान के लोग जो भुगत रहे हैं वो क्यों भुगत रहे हैं. हमें ये कहा गया है कि हमें कोई ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जो सीधे हमें टच न करें, लेकिन हमारे कितने बच्चे-बच्चियां कितने लोग ईरान में फंसे, वो तो सीधे हमें टच कर गया. हमारे पेट्रोल पंपों के बाहर लाइनें लगी हुई है वो भी हमें डायरेक्ट टच कर गया.

यह भी पढ़ें: ‘भगवान राम’ पर समाजवादी पार्टी नेता की अपमानजनक टिप्पणी से बवाल, बीजेपी बोली-ये लोग उपद्रवी हैं…

विधानसभा में खामेनई की मौत को लेकर प्रदर्शन
वहीं जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज शुक्रवार को ईरान के पूर्व लीडर अयातुल्ला अली खामेनई की मौत को लेकर प्रदर्शन भी हुआ. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता खामेनई की तस्वीर लेकर सदन के अंदर पहुंचे और समर्थन में नारेबाजी की. सदन में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच धक्का-मुक्की का भी वीडियो सामने आया है. हालांकि, ये विवाद बीजेपी नेताओं के राहुल गांधी पर कमेंट को लेकर हुआ. दरअसल, कांग्रेस के विधायक इरफान हाफिज पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. तभी बीजेपी विधायक युद्धवीर सेठी ने राहुल गांधी को पप्पू बता दिया, जिससे दोनों नेताओं के बीच हाथापाई होने लगी.

हंगामे पर बीजेपी की भी आई प्रतिक्रिया
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने जो हंगामा किया है, उसका कोई मतलब नहीं है. कश्मीर में पाकिस्तान, आईएसआई, पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों ने 40 साल तक खूनी खेल खेला, लेकिन तब नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विधानसभा में इस तरह का हंगामा नहीं किया. जहां तक अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी तनाव की बात है, तो प्रधानमंत्री मोदी ने इज़राइल, अमेरिका और ईरान के नेताओं से भी बातचीत की है. प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा शांति की बात की है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2