KBP Times

बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

Abhishek banerjee

Abhishek : पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हमले करने के आरोप लगने लगे हैं। ताजा घटनाक्रम में सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट हुई है। वे यहां चुनावी हिंसा में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया।

मुझे मारना चाहते थे

टीएमसी सांसद और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा- ये लोग मुझे मारना चाहते थे। मेरी शर्ट फाड़ दी। मौके पर एक भी पुलिसवाला नहीं था। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं।

फर्जी हस्ताक्षर मामले में समन मिला

इससे पहले अभिषेक को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में समन भेजा है। उन्हें सोमवार दोपहर 12 बजे सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने शनिवार को उनके कालीघाट स्थित आवास पर जाकर नोटिस सौंपा। सोनारपुर दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित है। यहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला रहा है। चुनावों के दौरान और बाद में राजनीतिक तनाव बढ़ने की वजह से यह क्षेत्र कई बार हिंसा और टकराव की खबरों में रहा है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में पाकिस्तानी ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें और सेना पर हमले की साजिश नाकाम

यह भी देखें: “मेरा फ़ोन, पर्स और सबकुछ…” सिंधी कैंप में कैमरे के सामने क्यों रोई महिला? | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2