KBP Times

दिल्ली में पाकिस्तानी ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें और सेना पर हमले की साजिश नाकाम

ISI agent arrest

ISI : पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 लोगों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन ISI एजेंटों के पास से हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक मिले हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।

निशाने पर धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें और सेना 

गिरफ्तार हुए आतंकीयों के निशाने पर दिल्ली, मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें, मंत्रालय और सुरक्षाबल थे। जांच के मुताबिक यह आतंकी मॉड्यूल लंबे समय से तैयार किया जा रहा था। आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से भी संपर्क में थे। न्यूज एजेंसी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि आरोपी दिल्ली, मुंबई और पंजाब के हैं। इनमें कुछ नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब मास्टरमाइंड और स्थानीय मददगारों की तलाश कर रही हैं।

फंडिंग और भर्ती नेटवर्क की जांच

दिल्ली पुलिस अब इस मॉड्यूल के फंडिंग स्रोतों, भर्ती प्रक्रिया और लॉजिस्टिक सपोर्ट सिस्टम की जांच कर रही है। साथ ही उन स्थानीय मददगारों और विदेशी हैंडलर्स की भूमिका भी खंगाली जा रही है, जो कथित तौर पर इस साजिश में शामिल थे।

यह भी पढ़ें : “दावे विश्वगुरु के मगर देश में एक…” CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी पर राहुल गांधी ने घेरा

यह भी देखें : “मेरा फ़ोन, पर्स और सबकुछ…” सिंधी कैंप में कैमरे के सामने क्यों रोई महिला? | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2