KBP Times

IndiGo फ्लाइट के टॉयलेट में मिली बम से उड़ाने की धमकी

Indigo flight at kolkata

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट से एक नोट बरामद हुआ जिसमें विमान को बम से उडाने की धमकी दी गई. एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. फ्लाइट के टॉयलेट से बम की धमकी वाला संदिग्ध नोट मिलने पर एहतियात के तौर पर विमान को तुरंत अलग स्थान पर ले जाया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी. IndiGo की फ्लाइट 6E-7304 के टॉयलेट से एक संदिग्ध नोट बरामद हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक नोट में बम होने की धमकी लिखी होने की आशंका जताई गई है.

आइसोलेशन बे में खड़ा किया गया विमान

Saturday morning 9:15 बजे उड़ान भरने वाली IndiGo फ्लाइट को तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों से दूर आइसोलेशन बे में ले जाकर खड़ा कर दिया गया. इसके बाद बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने विमान की गहन तलाशी शुरू की. अधिकारियों के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया है. एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है.

इंडिगो का बयान

IndiGo ने कहा है कि सभी जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की उड़ान संचालन को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा. फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने मणिपुर जाने के लिए PM मोदी का किया फ्लाइट टिकट बुक

बड़ी संख्या में CISF की तैनाती

इस घटना के बाद सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की बड़ी संख्या में तैनाती की गई. आइसोलेशन जोन के आसपास सुरक्षा कर्मियों को लगा दिया गया. एयरपोर्ट की खास गाड़ियां, जैसे फायर ब्रिगेड की गाड़ी, भी मौके पर पहुंचीं. हाई-विजिबिलिटी जैकेट पहने ग्राउंड स्टाफ पूरे ऑपरेशन में कॉर्डिनेट करते नजर आए.  विमान का सामान भी नीचे उतारकर रनवे पर रखा गया, जहां डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता उसकी विशेष जांच कर रहे हैं. एयरपोर्ट अधिकारियों ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि कोई संदिग्ध वस्तु मिली है या नहीं.

यह भी देखें : कलेक्ट्रेट सर्किल के फुटपाथ पर लगी अवैध दुकानों पर कार्रवाई कब?

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

2

2