KBP Times

कांग्रेस ने मणिपुर जाने के लिए PM मोदी का किया फ्लाइट टिकट बुक

pawan modi ticket

PM Modi tour: कांग्रेस ने PM नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर मणिपुर जाने की मांग है. इसके लिए बाकायदा कांग्रेस ने फ्लाइट का टिकट बुक भी कराया है. PM मोदी आज जब असम दौरे पर पहुंचे तो कांग्रेस ने उनके दौरे पर जोरदार हमला बोला. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनसे हिंसा प्रभावित मणिपुर जाने की मांग की है. यहां तक कि PM मोदी के लिए फ्लाइट की टिकट भी बुक करा दी. उनके इस पोस्ट के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

मणिपुर को न भूलें PM

पवन खेड़ा ने अपने X पोस्ट में लिखा कि चुनाव वाले राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता बन जाते हैं, लेकिन मणिपुर को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मणिपुर 2023 से हिंसा झेल रहा है और हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं. उन्होंने यह भी लिखा कि प्रधानमंत्री इस समय असम में हैं और मणिपुर वहां से ज्यादा दूर नहीं है. ऐसे में उन्हें वहां जाकर लोगों से मिलना चाहिए. उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री की मौजूदगी से मणिपुर के लोगों को भरोसा मिल सकता है.

यह भी पढें : देश की पहली हाईवे स्ट्रिप पर PM मोदी के विमान ने की लैंडिंग, राफेल और सुखोई ने भरी उड़ान, विमानों ने किया अभ्यास

फ्लाइट टिकट की फोटो साझा की

कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट के साथ गुवाहाटी से इम्फाल की फ्लाइट टिकट की तस्वीर भी साझा की. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री की सुविधा के लिए टिकट बुक कर दिया गया है और उन्हें सिर्फ विमान में सवार होना है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास प्रधानमंत्री का नंबर नहीं था, इसलिए टिकट सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. खेड़ा ने केंद्र सरकार के ‘पीएम केयर्स’ फंड का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को मणिपुर जाकर यह दिखाना चाहिए कि वे सच में राज्य की चिंता करते हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मणिपुर में 2023 से जातीय हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं. विपक्ष लगातार केंद्र सरकार से सवाल करता रहा है. वहीं सरकार का कहना है कि हालात सुधारने और शांति बहाल करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.  प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बयान पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. जहां कांग्रेस समर्थक इसे मणिपुर की अनदेखी बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे राजनीतिक दिखावा कह रहे हैं.

यह भी देखें : कलेक्ट्रेट सर्किल के फुटपाथ पर लगी अवैध दुकानों पर कार्रवाई कब?  

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2