KBP Times

सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निवेशक निकाल रहे पैसा; लगातार 9वें हफ्ते गिरावट

Share Market Down

Share Market Down : शेयर बाजार में आज लगातार 9वें हफ्ते गिरावट जारी है। सेंसेक्स करीब 1,100 अंक की गिरावट के साथ 71,450 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 400 अंक की गिरावट है, ये 22,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, ऑटो और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। एक्सपर्ट के अनुसार कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने हुए हैं, इसके अलावा विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। इससे बाजार पर निगेटिव असर पड़ रहा है।

बाजार में गिरावट के बड़े कारण – 

आरबीआई का आगे और दरें बढ़ाने का संकेत

लगभग 4 साल में पहली बार दरें बढ़ाने के साथ आरबीआई ने अपना रुख न्यूट्रल से बदलकर कैलिब्रेटेड टाइटनिंग कर दिया है। ऐसे में आने वाले कुछ महीनों में आरबीआई ब्याज दर में 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकता है। इस वजह से बाजार में गिरावट है।

बॉन्ड यील्ड 24 साल के रिकॉर्ड स्तर पर

ग्लोबल मार्केट में बॉन्ड सेल-ऑफ तेज होने से अमेरिका की 30-साल वाली बॉन्ड की यील्ड 5.71ः के पार पहुंच गई है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड भी 5.3ः से ऊपर चली गई है। बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशक शेयर मार्केट से पैसा निकालकर डेट मार्केट की ओर रुख करते हैं।

कच्चा तेल 102 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला

मिडिल ईस्ट में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर बढ़ते हमलों के चलते ब्रेंट क्रूड 2ः चढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। सप्लाई बाधित होने की आशंका और क्रूड इन्वेंट्री में 3.2 मिलियन बैरल की कमी आने से तेल की कीमतों में यह तेजी आई है।

विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ बिकवाली

विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजारों में बिकवाली कर रहे हैं। बुधवार को थ्प्प्े ने 6,121 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बीते 9 कारोबारी सत्रों में इन्होंने करीब 57,000 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं।

टेक्निकल लेवल टूटने से बढ़ी बिकवाली

ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी ने अपने प्रमुख सपोर्ट लेवल्स को तोड़ दिया, जिससे बिकवाली और तेज हो गई। एक्सिस डायरेक्ट के विश्लेषकों का कहना है कि निफ्टी का 22,500 का सपोर्ट लेवल टूट चुका है, जिससे अब इसके 22,300 और फिर 52-सप्ताह के निचले स्तर 22,180 तक जाने की आशंका बन गई है।

विशाल निर्मिति:इश्यू प्राइस 220 रुपए

NSE पर 2.27% डिस्काउंट के साथ 215 रुपए पर लिस्ट हुआ।
BSE पर 2.27% डिस्काउंट के साथ 215 रुपए पर लिस्ट हुआ।
नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी: इश्यू प्राइस 75 रुपए

NSE पर 6.67% ऊपर 80 रुपए पर लिस्ट हुआ।
BSE पर 9.33% प्रीमियम के साथ 82 रुपए पर लिस्ट हुआ।

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 51180 -341 -0.66%
नैस्डैक 27539 -61 -0.22%
S&P 500 7802 -17 -0.22%

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 7 अक्टूबर को भी बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 429 अंक गिरकर 72,639 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी करीब 173 अंक की गिरावट रही, ये 22,603 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें –दुनिया में तेल के आपातकालीन स्टॉक में कमी, भारत को करना होगा रणनीतिक तेल भंडार मजबूत

यह भी देखें – जालसू में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले- विकास नहीं तो वोट नहीं

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

2

2