KBP Times

दुनिया में तेल के आपातकालीन स्टॉक में कमी, भारत को करना होगा रणनीतिक तेल भंडार मजबूत

Oil stock

Oil Stock : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चली जंग ने दुनिया में तेल की किल्लत पैदा की जो अब धीरे धीरे विकराल रुप लेती जा रही है। भारत के लिए घबराने से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि असली जोखिम तेल की कमी का नहीं, बल्कि कीमतों में उछाल और सप्लाई में रुकावट का है। भारत के लिए अपना रणनीतिक तेल भंडार मजबूत करना, तेल आपूर्ति के लिए अलग-अलग देशों से रिश्ते बनाए रखना और वैकल्पिक ऊर्जा पर ध्यान देना पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गया है।

इमरजेंसी स्टॉक में कमी से चिंता

दुनिया के पास तेल का आपातकालीन बफर तेजी से खत्म होता जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जंग और सप्लाई में रुकावट के बीच सरकारों और कंपनियों ने अपने स्टॉक से 1 अरब बैरल से ज्यादा तेल निकाल लिया है. अब दुनिया में कमर्शियल इन्वेंट्री के तौर पर 6 अरब बैरल से भी कम तेल बचा है और उसमें से भी सिर्फ 10 प्रतिशत या उससे कम तेल ही ऐसा है जो तुरंत इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। भारत के लिए यह स्थिति चिंता की हो सकती है। चिंता इसलिए क्योंकि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है और अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है. जब वैश्विक बफर इतना कम हो जाए, तो कोई भी नया झटका कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ा सकता है और इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों, माल ढुलाई की लागत और महंगाई पर पड़ सकता है।

झटका सहने की गुंजाइश कम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाजार के पास अब झटका सहने की गुंजाइश बहुत कम रह गई है. अगर कोई नया सप्लाई संकट आता है, तो तेल बाजार उसके असर के प्रति बेहद कमजोर साबित हो सकता है और कीमतों पर ऊपर की ओर दबाव पहले से ही बढ़ रहा है।

दुनिया में तेल की खपत का हिसाब

मीडिया रिपोर्ट में इमरजेंसी तेल के स्टॉक पर बात हुई है. न कि कुल तेल भंडार की। अभी दुनिया के पास तेल का कुल भंडार पर्याप्त है. डेटा के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर दिन लगभग 103 से 105 मिलियन यानी 10.3 से 10.5 करोड़ बैरल तेल की खपत होती है. प्रति व्यक्ति औसत निकालें तो यह रोज लगभग 0.53 अमेरिकी गैलन बैठता है यानी करीब 2.5 लीटर प्रति व्यक्ति होगा।

सबसे ज्यादा डीजल की खपत

इस कुल खपत में सबसे बड़ा हिस्सा डीजल का है. ईआईए डेटा के मुताबिक, डीजल और गैसऑयल की रोज की खपत करीब 28.7 से 29 मिलियन बैरल है, जो कुल मांग का लगभग 27 से 28 प्रतिशत बैठती है. इसे वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जा सकता है, क्योंकि भारी मशीनें, लंबी दूरी के ट्रक, मालवाहक जहाज़, खेती के ट्रैक्टर और सार्वजनिक परिवहन, सब इसी पर चलते हैं।

दूसरे नंबर पर पेट्रोल

दूसरे नंबर पर पेट्रोल यानी मोटर गैसोलीन है. रिपोर्ट के मुताबिक इसकी रोजाना खपत लगभग 26.5 से 27 मिलियन बैरल है और हिस्सेदारी करीब 25 प्रतिशत। यह मुख्य रूप से निजी कारों, मोटरसाइकिलों और हल्के ट्रकों में इस्तेमाल होता है। पश्चिमी देशों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के चलन से इसकी मांग की बढ़त थम गई है, लेकिन दुनिया भर में पेट्रोल की मांग अब भी ऊंची बनी हुई है. डीजल और पेट्रोल मिलकर परिवहन में इस्तेमाल होने वाली रिफाइंड ऊर्जा का करीब 74 प्रतिशत हिस्सा हैं।

तीसरे नंबर पर पेट्रोकेमिकल

तीसरा बड़ा हिस्सा पेट्रोकेमिकल फीडस्टॉक का है, यानी ईथेन, एलपीजी और नैफ्था जैसे उत्पाद आते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी रोज की खपत 14.5 से 16 मिलियन बैरल है, जो कुल मांग का 14 से 15 प्रतिशत है. इनसे प्लास्टिक, सिंथेटिक फाइबर, पैकेजिंग और औद्योगिक रसायन बनते हैं. फिलहाल यही क्षेत्र वैश्विक तेल मांग का सबसे तेजी से बढ़ता स्रोत है।

जेट फ्यूल और केरोसिन चौथे नंबर पर

चौथे नंबर पर जेट फ्यूल और केरोसिन है। एनर्जी इंटेलीजेंस के मुताबिक, इसकी रोज की खपत करीब 7.8 से 8 मिलियन बैरल है, यानी लगभग 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी. विमानन क्षेत्र महामारी से पहले की बढ़त की राह पर पूरी तरह लौट चुका है और यही ईंधन यात्री विमानों और एयर-कार्गाे नेटवर्क को चलाता है। बाकी लगभग 25 मिलियन बैरल रोज में रेजिडुअल फ्यूल ऑयल, डामर और ल्यूब्रिकेंट जैसे उत्पाद आते हैं, जिनसे बड़े समुद्री जहाज चलते हैं, सड़कें बनती हैं और इंजनों को चिकनाई मिलती है।

कौन सा देश कितना तेल खर्च करता है

देशों के लिहाज से देखें तो अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, जहां रोज लगभग 20.3 से 20.6 मिलियन बैरल तेल खर्च होता है. दूसरे नंबर पर चीन है, जिसकी खपत 16.2 से 16.4 मिलियन बैरल रोज़ है. भारत 5.3 से 5.6 मिलियन बैरल रोज की खपत के साथ तीसरे स्थान पर है. लीटर में बात करें तो भारत में रोज करीब 92 करोड़ लीटर तेल इस्तेमाल होता है।

कितना भंडार बचा है, कब तक चलेगा

अब सवाल यह है कि क्या दुनिया में तेल खत्म होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में कच्चे तेल का कुल प्रमाणित भंडार लगभग 1.57 से 1.76 ट्रिलियन बैरल है, यानी करीब 1,57,000 से 1,76,000 करोड़ बैरल। अगर खपत की मौजूदा रफ्तार यही रही, तो यह भंडार लगभग 57 साल तक चल सकता है। इस भंडार में सबसे बड़ा हिस्सा वेनेज़ुएला के पास है, जहां 30,300 करोड़ बैरल तेल है. हालांकि, वहां का तेल भारी किस्म का है, इसलिए उसे निकालना महंगा पड़ता है. दूसरे नंबर पर सऊदी अरब है, जिसके पास 26,700 करोड़ बैरल का भंडार है और जहां तेल निकालना दुनिया में सबसे आसान और सस्ता माना जाता है. इसके बाद ईरान के पास 20,800 करोड़ बैरल और इराक के पास 14,500 करोड़ बैरल तेल है।

नए भंडारों की खोज कहां तक पहुंची

तेल की खोज भी लगातार जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में हर साल लगभग 130 से ज्यादा बड़े पारंपरिक तेल भंडार खोजे जाते हैं. इनमें से करीब 70 प्रतिशत नए संसाधन समुद्र के नीचे, यानी ऑफशोर इलाकों में मिल रहे हैं. नई खोजों में लैटिन अमेरिका सबसे आगे है, खासकर ब्राजील और गुयाना इसमें कमाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें –RBI ने ब्याज दर बढ़ाई, लोन होंगे महंगे; महंगाई काबू करने के लिए फैसला

यह भी देखें – जयपुर में Central Park जैसी सुविधाएं बाकी पार्कों में क्यों नहीं? लोगों ने सरकार से पूछे सवाल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

2

2