NewDelhi: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ दो कंपनियों ने 2434 करोड रुपये का लोन घोटाला किया है। कंपनियों ने बैंक से लोन लेकर चुकाया नही हैं। बैंक ने इस बारे में भारतीय रिजर्व बैंक को सूचित कर दिया है।। दरअसल लोन फ्रॉड का मामला दो कंपनियों- इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड से जुड़ा हुआ है. इस कारण संभव है कि बैंक के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। बैंक ने एक्सचेंजों को रेगुलेटरी फाइलिंग में 2434 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड की जानकारी दी। बैंक ने अपनी जानकारी में बताया कि इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड ने 1,240.94 करोड़ रुपये और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड ने 1,193.06 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है. यानी कि इन दोनों कंपनियों ने बैंक से लोन लेकर पैसे अभी तक नहीं चुकाए हैं. हालांकि, PNB ने साफ कह दिया कि उसने दोनों लोन के बकाए अमाउंट के लिए 100 परसेंट प्रोविजनिंग कर दी है. फाइलिंग में यह भी बताया गया है कि इन कंपनियों का नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल द्वारा कॉर्पोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस के तहत रिजॉल्व कर दिया गया है.
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस बोली ‘मनरेगा खत्म करना गरीबों पर वार’, केन्द्र की नीतियों के खिलाफ बड़े जनआंदोलन की तैयारी
PNB के शेयर
शुक्रवार को PNB के शेयर पहले से ही दबाव में देखे गए, जो पिछले बंद भाव 120.95 रुपये के मुकाबले 0.50 परसेंट गिरकर 120.35 रुपये पर बंद हुए. PNB के शेयर लंबे समय से मजबूत बने हुए हैं. इसमें पिछले छह महीनों में लगभग 13 परसेंट और 2025 में साल-दर-साल 17 परसेंट का इजाफा हुआ है. टेक्निकल इंडिकेटर्स बताते हैं कि स्टॉक फिलहाल न्यूट्रल जोन में ट्रेड कर रहा है. ट्रेंडलाइन की डेटा के मुताबिक, रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 50.8 पर है, जबकि मनी फ्लो इंडेक्स 55.4 पर है।. दोनों इंडिकेटर्स संकेत देते हैं कि स्टॉक मिड-रेंज में है – न तो ओवरबॉट है और न ही ओवरसोल्ड.
यह भी देखेंः अरावली के अस्तित्व पर संकट के बादल! कोर्ट के फैसले के बाद बवाल क्यों?



