KBP Times

नए साल पर महंगाई का झटका: कमर्शियल LPG सिलेंडर 111 रुपये महंगा, जानें नए दाम

महंगा हो गया LPG गैस सिलेंडर.

LPG Price Hike: नए साल की शुरुआत आम जनता के लिए महंगाई के बड़े झटके के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जनवरी 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी (LPG Price Hike)कर दी है। यह बदलाव देशभर में लागू हो गया है, जिसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा।

प्रमुख शहरों में कमर्शियल LPG के नए दाम

  • दिल्ली: ₹1691.50 (पहले ₹1580.50)
  • कोलकाता: ₹1795 (पहले ₹1684)
  • मुंबई: ₹1642.50 (पहले ₹1531.50)
  • चेन्नई: ₹1849.50 (पहले ₹1739.50)
इस बढ़ोतरी (LPG Price Hike)से बाहर का खाना, कैटरिंग और अन्य सेवाएं महंगी होने की आशंका है।

घरेलू LPG में कोई बदलाव नहीं – बड़ी राहत

अच्छी खबर यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये दाम अप्रैल 2025 से स्थिर हैं:
  • दिल्ली: ₹853
  • मुंबई: ₹852
  • कोलकाता: ₹879
  • चेन्नई: ₹868

पिछले महीनों में हुई थी कटौती

दिसंबर 2025 में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 10-11 रुपये की कटौती हुई थी। नवंबर 2025 में भी मामूली राहत दी गई थी:
  • दिल्ली: ₹1595.50 से ₹1590
  • कोलकाता: ₹1700.50 से ₹1694
  • मुंबई: ₹1547 से ₹1542
  • चेन्नई: ₹1754.50 से ₹1750
लेकिन नए साल के पहले दिन ही फिर से बड़ी बढ़ोतरी ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।
महंगाई की इस नई लहर से छोटे व्यवसायों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर जल्द ही खाने-पीने की वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर दिख सकता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2