KBP Times

सरकार के आर्थिक सलाहकार बोले-ई 20 से गाड़ियों को नुकसान

E20 fuel is dangerous for vehicle says nagareshwar

E20 Fuel : सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने भी ई 20 फ्यूल से गाडियों को नुकसान होना स्वीकारा है। एक लेख में नागेश्वरन ने कहा कि ई 20 पेट्रोल से गाड़ियों में नुकसान हो रहा है। उन्होने पुराने टू-व्हीलर्स के लिए ई 10 पेट्रोल की बिक्री फिर से शुरू करने का सुझाव भी दिया।

अरबों रुपये बचाए

नागेश्वरन ने अपने लिखे आर्टिकल में कहा कि भारत ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य समय से पहले हासिल करके अरबों रुपए तो बचा लिए, लेकिन अब नया संकट खड़ा हो रहा है। सरकार का दावा है कि पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से कच्चे तेल के इम्पोर्ट में कमी आई है। इससे अरबों रुपए की बचत हुई है।

खाद्य संकट की चेतावनी

एथेनॉल की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए गन्ना, मक्का और चावल जैसी खाद्य फसलों को बड़े पैमाने पर एथेनॉल फैक्ट्रियों में भेजा जा रहा है। अगर एथेनॉल बनाने वाली कंपनियां ज्यादा दाम देकर मक्का खरीदने लगेंगी, तो पोल्ट्री और डेयरी इंडस्ट्री के लिए चारा महंगा हो जाएगा। नतीजा यह होगा कि अंडे, चिकन और दूध के दाम बढ़ेंगे, जिससे सीधे तौर पर खाद्य महंगाई को बढ़ावा मिलेगा।

नागेश्वरन बोले- 8 करोड़ गाड़ियों को ई20 पेट्रोल से खतरा

आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन के मुताबिक देश में इस समय करीब 8 करोड़ पुराने बाइक-स्कूटर दौड़ रहे हैं। ये पुरानी कार्बाेरेटर तकनीक पर चलते हैं, जो बीएस-4 इंजन नियमों के आने से पहले बनती थीं। समस्या क्या है- सरकार अब पेट्रोल में 20ः एथेनॉल मिलाकर बेच रही है। लेकिन पुराने कार्बाेरेटर वाली गाड़ियां इस E20 पेट्रोल पर ठीक से चल नहीं पातीं। इंजन का गर्म होना- एथेनॉल में ऑक्सीजन ज्यादा होती है। पुरानी गाड़ियां हवा और पेट्रोल के इस नए मिक्स को अपने आप एडजस्ट नहीं कर पातीं, जिससे इंजन जल्दी और ज्यादा गर्म होने लगता है।
पार्ट्स खराब होना- ई20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों के अंदर लगे रबर के पाइप और पार्ट्स धीरे-धीरे गलने या खराब होने का खतरा रहता है। सलाह- मुख्य आर्थिक सलाहकार का कहना है कि जब तक इन 8 करोड़ पुरानी गाड़ियों में मॉडिफिकेशन नहीं कर लिया जाता, तब तक पेट्रोल पंपों पर पुराने ई10 पेट्रोल की बिक्री भी जारी रखनी चाहिए। इससे पुरानी गाड़ियां खराब होने से बच सकेगी।

यह भी पढ़ें –निवेशकों के लिए Residential Real Estate मार्केट Duel रिटर्न का विकल्प बनकर उभरा

यह भी देखें-गुलाबी नगरी में तीज का शाही रंग | 400 किलो चांदी की पालकी में निकली तीज माता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2