KBP Times

गोल्ड के दाम बढ़े, निवेश करना लाभदायक लेकिन सोच-समझकर

Invest in Gold

Invest in Gold : गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए अभी का समय अच्छा रिटर्न देने वाला है। सोने ने पिछले एक महीने में 9.6 फीसदी का रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, पिछले एक साल में सोने का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है और इस दौरान इसे 1.8 फीसदी का नुकसान भी हुआ है। जानकारों का मानना है कि कुछ ऐसे कारक हैं जो सोने की तेजी को आगे भी बनाए रख सकते हैं। यह भी है कि निवेशकों को कीमतों में उतार-चढ़ाव के लिए भी तैयार रहना चाहिए। तेजी के बाद सोने में जल्दबाजी में निवेश करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं।

सोने की कीमत क्यों बढ़ रही है?

जानकारी के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर बनी उम्मीदों ने हाल में सोने की कीमतों में तेजी को बढ़ावा दिया है। बॉन्ड मार्केट में हस्तक्षेप से अमेरिका की लंबी अवधि की ट्रेजरी यील्ड पर दबाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मीरा मनी के रिसर्च हेड मोहित बागड़ी कहते हैं, “वास्तविक ब्याज दरों में गिरावट की उम्मीद से निवेशकों की ऐसे एसेट में दिलचस्पी बढ़ी है, जिससे नियमित ब्याज नहीं मिलता। इसका फायदा सोने को मिला है।”

अमेरिका की कमजोर वित्तिय स्थिति

अमेरिका की कमजोर होती वित्तीय स्थिति भी सोने की तेजी की एक वजह है। जानकार कहते हैं कि “अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज करीब 40 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया है। इससे निवेशकों के बीच डॉलर की कीमत कमजोर होने की चिंता बढ़ी है। निवेशकों को डर है कि सरकार का बहुत ज्यादा कर्ज लंबे समय में डॉलर को कमजोर कर सकता है। ऐसे में वे अपने निवेश का कुछ हिस्सा सोने जैसी संपत्तियों में लगा रहे हैं। सोने की सप्लाई कागजी मुद्रा की तरह आसानी से नहीं बढ़ाई जा सकती।

दुनियाभर के बैंकों की गोल्ड खरीद

इसके अलावा, दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीदारी कर रहे हैं। इससे सोने को लंबे समय से मजबूती मिल रही है। भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने भी हाल की तेजी को समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें –लोन वसूली के लिए RBI ने किए नियम आसान लेकिन लोन चुकाना जरुरी

यह भी देखें – जयपुर के Ward 135 की बदहाल सड़कें बनी मुसीबत | गंदगी और जलभराव से परेशान जनता | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

2

2