Adani Group: भारत के सबसे बडे बिजनेस आईकोन अदाणी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली है इसकी सबसे बडी वजह अमेरिकी अदालत से ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी को अमेरिकी सिक्योरिटीज फ्रॉड मामले में राहत मिली है। इसके बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में 3.5 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई।
अदाणी कंपनियों के शेयरों में तेजी
Adani Enterprises के शेयर शुरुआती कारोबार में 2.6 फीसदी बढ़कर 3,080 रुपये पर पहुंच गए। वहीं Adani Ports and Special Economic Zone के शेयर करीब 1.5 फीसदी चढ़े। Adani Green Energy ग्रुप का सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाला शेयर रहा। इसमें करीब 3.5 फीसदी की तेजी आई। इसके अलावा Adani Energy Solutions, Adani Power, Adani Total Gas और NDTV के शेयरों में 1 से 2 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली। सीमेंट कंपनियों की बात करें तो ACC और Ambuja Cements के शेयर भी करीब 0.5 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए।
आरोप खारिज किया
ब्रुकलिन स्थित अमेरिकी जिला अदालत के जज निकोलस गारौफिस ने देर रात जारी आदेश में गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ लगाए गए साजिश, सिक्योरिटीज फ्रॉड और वायर फ्रॉड के आरोपों को खारिज कर दिया। इस फैसले को अदाणी की अमेरिका में चल रही कानूनी मुश्किलों के अंत के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी अदालत के इस फैसले का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में अदाणी ग्रुप के शेयरों पर साफ नजर आया। खास बात यह रही कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण पूरे भारतीय बाजार में बिकवाली का दबाव था, इसके बावजूद अदाणी ग्रुप के सभी प्रमुख शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।
अदाणी पर रिश्वत देने के अरोप
जानकारी के अनुसार अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया था कि गौतम अदाणी ने भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत देने पर सहमति जताई थी, ताकि अदाणी ग्रुप की एक कंपनी को सोलर एनर्जी प्लांट विकसित करने की मंजूरी मिल सके। अभियोजकों का यह भी आरोप था कि ग्रुप ने अमेरिका के बाजारों से लोन और बॉन्ड के जरिए 3 अरब डॉलर से अधिक जुटाते समय निवेशकों को गुमराह किया।
यह भी पढ़ें –विदेशी निवेश से भारतीय बाजार हुआ मजबूत, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
यह भी देखें – जयपुर में कांग्रेस का ‘हिसाब मांगो मार्च’, वॉटर कैनन के बीच पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | KBP Times



